कब है करवाचौथ का त्योहार 13 या 14 अक्टूबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

कब है करवाचौथ का त्योहार 13 या 14 अक्टूबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद खास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर वर्ष करवाचौथ का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी करवाचौथ को लेकर भ्रम है। इस बार शुक्र के अस्त होने और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद खास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर वर्ष करवाचौथ का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी करवाचौथ को लेकर भ्रम है। इस बार शुक्र के अस्त होने और चतुर्थी तिथि को लेकर करवाचौथ व्रत की तारीख में मतभेद है। कुछ ज्योतिषाचार्य करवाचौथ को 13 तो कुछ 14 अक्टूबर को मनाने की बात कह रहे हैं।

करवाचौथ 13 या 14 अक्टूबर को?
हिंदू धर्म में कोई भी व्रत-त्योहार उदया तिथि के आधार पर ही निर्धारित की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष करवाचौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को रात 01 : 59 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो 14 अक्टूबर को रात 03 : 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस वजह से इस साल करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को ही मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ पर पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त शाम 04 : 08 मिनट से लेकर 05 :50 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त अमृतकाल है। इसके अलावा सुहागिन महिलाएं करवाचौथ की पूजा दिन के अभिजीत मुहूर्तकाल में भी की जा सकती है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार, कोई भी शुभ कार्य या पूजा उस दिन के अभिजीत मुहूर्त में किया जा सकता है।

चतुर्थी तिथि आरंभ– 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 : 59 मिनट पर
चतुर्थी तिथि का समापन– 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 : 08 मिनट पर
अमृतकाल मुहूर्त– शाम 04:08 मिनट से शाम 05 : 50 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11 : 21 मिनट से दोपहर 12 : 07 मिनट तक
करवाचौथ पर चंद्रोदय का समय : शाम 08:09 मिनट पर

करवाचौथ पर चांद निकलने का समय

शहर           समय
दिल्ली   8:09 मिनट पर
नोएडा   8:08 मिनट पर
मुंबई    8:48 मिनट पर
जयपुर   8:18 मिनट पर
देहरादून  8:02 मिनट पर
लखनऊ  7:59 मिनट पर
शिमला    8:03 मिनट पर
गांधीनगर  8:51 मिनट पर
इंदौर   8:27 मिनट पर
भोपाल   8:21 मिनट पर
अहमदाबाद  8:41 मिनट पर
कोलकाता    7:37 मिनट पर
पटना     7:44 मिनट पर
प्रयागराज   7:57 मिनट पर
कानपुर   8:02 मिनट पर
चंडीगढ़   8:06 मिनट पर
लुधियाना   8:10 मिनट पर
जम्मू   8:08 मिनट पर
बंगलूरू 8:40 मिनट पर
गुरुग्राम   8:21 मिनट पर
असम   7:11 मिनट पर