वाराणसी: कश्मीरी पंडितों को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

वाराणसी: कश्मीरी पंडितों को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

वाराणसी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि जल्द ही विस्थापित कश्मीरी पंडितों कश्मीर में वापसी सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिए जम्मू कश्मीर में आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने यहां आये डा सिंह ने गुरुवार को कहा कि जनता …

वाराणसी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि जल्द ही विस्थापित कश्मीरी पंडितों कश्मीर में वापसी सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिए जम्मू कश्मीर में आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने यहां आये डा सिंह ने गुरुवार को कहा कि जनता विनाश नहीं बल्कि विकास के आधार पर वोट करती है। इस चुनाव में जनता यह तय करेगी कि प्रदेश में दंगा एक्सप्रेस-वे बनेगा कि गंगा एक्सप्रेस-वे।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता ने सपा सरकार में आतंकवाद, माफिया और गुंडाराज देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठोर परिश्रम से पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। बेटियों, माताओं और बहनों के सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को स्थापित कर भाजपा ने इन साइलेंट वोटरों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर वर्ग को कल्याण योजनाओं का लाभ मिले। मध्यम वर्ग सहित हर तबके को उनकी जरूरतों के हिसाब से लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और सबके विश्वास को जीतते हुए घर-घर योजनाएं पहुंचायी और आगे भी इसके लिए प्रतिबद्ध है।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि वह नई पेंशन व्यवस्था लागू करते हुए विधवा और निराश्रित महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही अन्नपूर्णा कैंटीन की सुविधा को भी बड़े स्तर लागू किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज काशी विश्वनाथ धाम देश का वैभव उभर कर दुनिया के सामने आया है। जिस तरह से वाराणसी में अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और अव्यवस्था दूर हुई है उससे पूरी दुनिया के लोगों का वाराणसी में आना बढ़ा है और पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़ें:-मेडीकल की पढ़ाई करने गया पीलीभीत का युवक यूक्रेन में फंसा, परिजन परेशान

ताजा समाचार

बहराइच: मतदान के बाद स्टार्स के साथ लें सेल्फी
Kanpur: एनआरआई सिटी में बिजली समस्या पर धरना-प्रदर्शन, लोगों ने स्काई बंगले का काम रुकवाया, बिल्डर पर लगा गबन का आरोप
पीलीभीत: तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर दौड़े वनकर्मी, झांककर देखा तो उड़ गए होश...जानें पूरा मामला
गोंडा और कैसरगंज में मतदान कल, 37.47 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Kanpur: बड़ौदा यूपी बैंक में लगी आग, कागजात व सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा सुनिश्चित किया जाएगा: CM केजरीवाल