‘बीजेपी की नीयत में है खोट’, नागरिकता संहिता को लेकर बोले CM केजरीवाल

‘बीजेपी की नीयत में है खोट’, नागरिकता संहिता को लेकर बोले CM केजरीवाल

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव का एलान होने से पहले समान नागरिकता संहिता को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो चली हैं। भाजपा इसके पक्ष में है, जबकि विपक्षी नेता विरोध जता रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से समान नागरिकता संहिता को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए। उन्होंने भाजपा …

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव का एलान होने से पहले समान नागरिकता संहिता को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो चली हैं। भाजपा इसके पक्ष में है, जबकि विपक्षी नेता विरोध जता रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से समान नागरिकता संहिता को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि उनकी नीयत में खोट है।

यह भी पढ़ें- मन की बात: सूर्य उपासना का महापर्व छठ हमारी संस्कृति, आस्था और प्रकृति से गहरे जुड़ाव का प्रमाण- PM मोदी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में साफ-साफ लिखा है कि समान नागरिक संहिता लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे में सरकार को इसे लागू करना चाहिए। वहीं, इसे ऐसा बनाना चाहिए, जिसमें सभी समुदायों की रजामंदी हो, लेकिन उनकी नीयत में खोट है।

केजरीवाल ने इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड चुनाव से पहले भी एक समिति बनाई गई थी, जो चुनाव जीतने के बाद अपने घर चली गई। अब यही काम गुजरात में भी किया जा रहा है। चुनाव के बाद यहां की समिति भी अपने घर चली जाएगी।

केजरीवाल ने पूछा कि अगर समान नागरिक संहिता लागू करनी ही है तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं करते? उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं बनाते? अगर उनकी नीयत समान नागरिक संहिता लागू करने की होती तो इसे क्यों नहीं बनाते और देश में लागू क्यों नहीं करते? क्या वे लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं? इन्हें समान नागरिक संहिता लागू नहीं करनी है, बल्कि इनकी नीयत खराब है।

यह भी पढ़ें- भारत समेत दुनिया के कई देशों में आठ नवंबर को दिखेगा पूर्ण चंद्र गहण

ताजा समाचार

प्रदीप पांडेय चिंटू और अक्षरा सिंह की फिल्म 'अग्नि साक्षी' का फर्स्ट लुक रिलीज 
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे अयोध्या, जैन मंदिर में हुआ भव्य स्वागत
हेमंत सोरेन को SC से नहीं मिली राहत, चुनाव प्रचार के लिए मांगी थी अंतरिम जमानत...अब 21 मई को सुनवाई
लखनऊ: चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक से मिले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री, उठाया यह मुद्दा
अयोध्या: चुनावी लक्ष्य भेदने के लिए संगठन शक्ति से जुटी भाजपा, बूथ स्तर पर गठित कमेटियों ने संभाला मोर्चा
बदसलूकी मामले में कथित वीडियो पर भड़कीं मालीवाल, बोलीं- 'राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी'