एसपी सिंह बघेल का बड़ा बयान, कहा- करहल की हार से बदहवास हो चुके हैं सपा मुखिया

एसपी सिंह बघेल का बड़ा बयान, कहा- करहल की हार से बदहवास हो चुके हैं सपा मुखिया

लखनऊ। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री व करहल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि करहल से चुनाव जीतकर आपके बीच में हूं। अब सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को बताने आया हूं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की तरीफ करते …

लखनऊ। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री व करहल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि करहल से चुनाव जीतकर आपके बीच में हूं। अब सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को बताने आया हूं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की तरीफ करते हुए कहा कि 42 लाख मकान बना कर गरीबों को देना सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इसके साथ ही उन्होंने यह बी कहा कि 15 करोड़ लोगों को 2 साल से राशन देना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। बघेल ने कहा कि करहल चुनाव में एक मां ने कहा कि जिसका नमक खाया उसका अदा करेंगे। इतना ही नही केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल प्रेसवर्ता के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि करहल की हार से बदहवास हो चुके हैं सपा मुखिया। पूरे कुनबे को करहल के चुनाव में लगना पड़ा। फिर भी जनता ने भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: आधा दर्जन से अधिक छोटे दलों ने इस बार छोड़ दिया चुनावी रण, जानिए क्यों?