America: लॉस एंजिल्स में गोलीबारी, एक की मौत, 3 घायल

America: लॉस एंजिल्स में गोलीबारी, एक की मौत, 3 घायल

लॉस एंजिल्स। अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिल्स में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस के गश्त अधिकारियों को लॉस एंजिल्स के समीप पैनोरमा सिटी में बुधवार को स्थानीय समयानुसार करीब 02.25 बजे वाहनों के बीच टक्कर की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने …

लॉस एंजिल्स। अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिल्स में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस के गश्त अधिकारियों को लॉस एंजिल्स के समीप पैनोरमा सिटी में बुधवार को स्थानीय समयानुसार करीब 02.25 बजे वाहनों के बीच टक्कर की सूचना मिली।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कई लोगों को घायलावस्था में पड़े पाया ,जिनके शरीर पर बंदूक की गोलियों के जख्म थे। अधिकारियों के मुताबिक डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया तथा तीन अन्य पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया , जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- ताइवान दौरे के बाद दक्षिण कोरिया पहुंचे नैंसी पेलोसी, शीर्ष नेताओं से करेंगी मुलाकात