देखें भारत के सभी मुगल शासकों की सूची, जानें कब तक रहा किसका शासन, कैसे बनाया अपना वर्चस्व

देखें भारत के सभी मुगल शासकों की सूची, जानें कब तक रहा किसका शासन, कैसे बनाया अपना वर्चस्व

List of Mughal Emperors: इतिहास के सबसे बड़े साम्राज्य में से एक है भारतीय मुगल साम्राज्य। जिसकी शुरुवात 16 वी शताब्दी से होती है। और आखिरी 19वी शताब्दी के मध्य में अर्थात 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले हो जाता है। बतादें कि मुग़ल साम्राज्य की शुरुवात अप्रैल, 1526 में इब्राहिम लोदी बाबर के बीच हुए …

List of Mughal Emperors: इतिहास के सबसे बड़े साम्राज्य में से एक है भारतीय मुगल साम्राज्य। जिसकी शुरुवात 16 वी शताब्दी से होती है। और आखिरी 19वी शताब्दी के मध्य में अर्थात 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले हो जाता है। बतादें कि मुग़ल साम्राज्य की शुरुवात अप्रैल, 1526 में इब्राहिम लोदी बाबर के बीच हुए पानीपत के युद्ध के बाद हुई थी।

इस युद्ध में जीत के बाद भारत में दिल्ली सत्लनत के शासन का खात्मा हुआ और मध्यकालीन भारत में मुगल वंश की नींव रखी गई, जिसके बाद करीब 18 वीं शताब्दी, देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम तक मुगलों ने भारतीय उपमहाद्धीप पर राज किया था। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के आने तक भारत में मुगलों ने अपना शासन चलाया था।

जैसा के हम सभी जानते है कि इस साम्राज्य की गद्दी कुल 19 सम्राटों ने संभाली थी। मुगल साम्राज्य का संस्थापक बाबर था जो मध्य एशिया से आया था। बाबर अपने पूर्वज के बताए रास्ते पर चलकर भारत आया था। उसने इब्राहिम लोदी के साथ लड़ाई लड़ी और उसे हरा दिया और साथ ही उसे पानीपत की लड़ाई में मार डाला और उसके बाद उसने भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना की। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं

मुगल शासकों के विवरण निम्नलिखित है- (List of Mughal Emperors)

1.बाबर: मुगल साम्राज्य का संस्थापक था। यह गंघीज खान का वंशज था, 1526 के पानीपत के युद्ध और खाना के युद्ध के पश्चात इसने मुगल साम्राज्य की स्थापना की थी।

2. हुमायूं: मुगल साम्राज्य का दूसरा शासक था। इस साम्राज्य पर हुमायूं दो बार शासन किया था। हुमायूं का पहला शासन काल का सबसे बड़ा अवरोधक सूरी वंश के लोग थे, जिनसे हुमायूं युद्ध भी हार चुका था। हुमायूं को हराने वाले शेरशाह सूरी थे, जिन्होंने सूरी वंश की स्थापना भी की थी। हुमायूं का दूसरा शासन काल पहले वाला से बेहतर था। और इसी शासनकाल में हुमायूं अपना उत्तराधिकारी अपना बेटा अकबर को घोषित किया।

3. अकबर: हुमायूं के बाद मुगलों के गद्दी पर अकबर बैठे। अकबर मुगलों के गद्दी पर बैठने वाला सबसे नवयुवक शासक था जो 13 साल के उम्र में ही शासन पद को संभाल लिया।
अकबर और बैरम खान द्वारा पानीपत के दूसरे युद्ध में हेमू को हराया गया, जिसके परिणामत्तः चित्तौड़गढ़ और रणथंभौर पर अधिग्रहण का जीत भी प्राप्त हुआ। अकबर हिंदुओं पर लगे जिज्याह कर को भी खत्म किए।

4. जहांगीर: मुगल साम्राज्य का एक ऐसा शासक था, जिसका संबंध सीधे तौर पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से थे।

5. शाहजहां: मुगलों का एक ऐसा शासक था, जिसने अपने शासनकाल में कला और पुरातत्वविद् का प्रयोग सबसे ज्यादा किया, शाहजहां एक शांतिपुरक शासक था, जिसने अपने कार्यकाल में ताजमहल, जमामस्जिद, लालकिला, शालीमार गार्डन जैसे प्रमुख कला स्थलों और इमारतों का निर्माण किया गया।

6. औरंगजेब: औरंगजेब, शाहजहां का पुत्र था, शाहजहां के मृत्यु के बाद इस गद्दी पर औरंगजेब बैठा। औरंगजेब के शासक बनने के बाद इन्होंने इस्लामिक कानून के संशोधन के बाद उसके जगह फतवा ए आलमगिरी को रखा गया। औरंगजेब के शासनकाल में गलकोंडा सल्तनत के हीरे के खान पर कब्जा किया गया और लगातार 27 साल से चल रही मराठा विद्रोहियों के साथ युद्ध के बाद मुगल साम्राज्य का विस्तार भी हुआ।

7. बहादुर शाह (प्रथम) को मौज़्जम खान के नाम से भी जाना जाता है। उनके शासनकाल के बाद से मुगलों का पतन होना शुरू हो गया। क्योंकि इसके बाद से मुगल साम्राज्य में ऐसे शासक नही थे, जिनके पास नेतृत्व और सही फैसले लेने की क्षमता हो।

8. जहांदर शाह यह मुगलों ने एक ऐसा शासक थे, जिनकी लोकप्रियता शून्य थी, और केवल नाम मात्र के शासन किए।

9. फुरुख्सियार ये मुगल के एक ऐसे शासक थे, जिन्हे सैयद बंधुओं के जोड़ तोड़ और उनके प्रभुत्व के कारण चिन्हित किया गया था, इन्होंने 1717 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल में करने वाले व्यापार के लिए किसी भी कर को न देने वाले जैसे फरमान को स्वीकृति दी थी।

10. रफी उल दर्जात यह मुगल साम्राज्य का दसवां शासक था, जो फर्रुखसियार से सफल शासक था,इनके नाम का भी घोषणा  सैयद बंधुओं के द्वारा ही की गई थी।

11. रफी उल दौलत इनको मुगलों का शासन संभालने का मौका एक आपात जैसी स्तिथि में काम वक्त के लिए मिला था।

12. मोहम्मद इब्राहिम , दौलत का भाई था, जिसने सैयद बंधुओं के आदेश पर इनकी गद्दी पर अधिकार किया,ताकि सम्राट मुहम्मद शाह को उनके पद से हटा सके।

13. मुहम्मद शाह को रंगीला के नाम से भी जाना जाता है, यह सैयद बंधुओं से पूरे साम्राज्य को छुटकारा दिलाया। शाह मराठा के पखंडो का उजागर करते हुए इनका विरोध किया और डेक्कन तथा मालवा के लंबी सड़को को एक में मिलाया।

14. अहमद शाह बहादुर – अहमद शाह, मुहम्मद शाह का बेटा था। उसके मंत्री ही सफदरजंग के मुगल सिविल युद्ध के जिम्मेदार थे, उसे मराठा संघ के द्वारा सिकंदराबाद में हराया गया।

15. आलमगीर(द्वितीय) यह भी एक मुगल शासक था, जिसे एक साजिश के तहत इमाद उल मुल्क और उसके मराठा सहयोगी सदाशिवराव भाऊ के द्वारा मार दिया गया था।

16. शाहजहां (तृतीय) इनको मुगलों के गद्दी पर पानीपत के तृतीय युद्ध के बाद राजकुमार प्रिंस मिर्ज़ा जवान बख्त के द्वारा बैठाया गया था।

17. शाह आलम (द्वितीय) इन्हे मुगलों के अंतिम प्रभावी सम्राट के रूप में देखा जाता है। इन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ बक्सर के युद्ध में लड़ाई लड़ी।

18. अकबर शाह (द्वितीय) ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी शाह से मिलकर कार्य करती थी, और उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया था।

19. बहादुर शाह (द्वितीय) यह मुगल साम्राज्य के अंतिम सम्राट थे, जिनको अंग्रेजों द्वारा उनसे सारे संपतियों पर अधिग्रहण के बाद बर्मा के बनवास के लिए भेज दिया गया।

भारत में मुगल सम्राटों के शासक की सूची:- List of Mughal Emperors

शासक   
इनका शासन काल
बाबर
1526-1530
हुमायूं
1530-1540,
1555-1556
अकबर
 1556-1605
जहांगीर
1605-1627
शाहजहां
1628-1658
औरंगजेब
1658-1707
बहादुर शाह (प्रथम)
1707- 1712
जहांदर शाह
1712-1713
फरुख्सियार
1713-1719
रफी उल दर्जात
1719
रफी उल दौलत.
1719
मोहम्मद इब्राहिम
1720
मोहम्मद शाह
 1719-1720, 1720- 1748
अहमद शाह बहादुर
1748- 1754
आलमगीर (द्वितीय)
1754-1759
शाहजहां (तृतीय)
 1759-1760
शाह आलम (द्वितीय)
1760-1806
अकबर शाह (द्वितीय)
1806-1837
बहादुर शाह (द्वितीय)
 1837-1857.

ताजा समाचार

'बाबासाहब आंबेडकर नहीं होते तो नेहरूजी एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते', मोतिहारी में बोले पीएम मोदी 
बाराबंकी: चुनावी इम्तिहान में फर्स्ट डिवीजन पास हुए कुर्सी विधानसभा के वोटर
अपने कारखाने से सामने पेशाब करने से रोकने पर मिली धमकी-मुंह में कर ..! घर में कैद हुआ पीड़ित और परिवार   
अयोध्या: विद्युत चोरी रोकने गई टीम पर हमला, जानें मामला
'लोकसभा चुनाव के पांच चरण के बाद भाजपा 310 सीट जीत चुकी है', अमित शाह का दावा
Kanpur: कलक्टरगंज की जगह स्वरूप नगर में बन सकता काम्प्लेक्स...शासन ने दोनों जगहों के मांगे दस्तावेज, व्यापारी कर रहे विरोध