वहशीपन की हद: 12 साल में 100 महिलाओं की लाश के साथ रेप, दम तोड़ रही दो महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, पीड़ितों में 9 साल का बच्चा भी शामिल

वहशीपन की हद: 12 साल में 100 महिलाओं की लाश के साथ रेप, दम तोड़ रही दो महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, पीड़ितों में 9 साल का बच्चा भी शामिल

इंग्लैंड। दुष्कर्म एक बहुत बड़ा संकट बन चुका है। आज हम देखें तो प्रतिदिन देश और दुनिया में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वैसे दिनभर में हम रेप की कई घटनाएं टीवी, अखबार और इंटरनेट के माध्यम से सुनते हैं। लेकिन आज इंग्लैंड में दुष्कर्म का चौंका देने वाला मामले सामने आया …

इंग्लैंड। दुष्कर्म एक बहुत बड़ा संकट बन चुका है। आज हम देखें तो प्रतिदिन देश और दुनिया में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वैसे दिनभर में हम रेप की कई घटनाएं टीवी, अखबार और इंटरनेट के माध्यम से सुनते हैं। लेकिन आज इंग्लैंड में दुष्कर्म का चौंका देने वाला मामले सामने आया है। इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स राज्य के एक टाउन में महिलाओं की लाश के साथ रेप करने वाले आरोपी को 34 साल बाद सजा मिलने जा रही है।

बता दें कि कोर्ट ने इस व्यक्ति को महिलाओं की लाश के साथ रेप का दोषी पाया है। आरोपी डेविड फुलर ने ये घिनौनी हरकत कर के इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी डेविड फुलर 12 साल तक मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों के साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने लगभग 100 महिलाओं की लाशों के साथ दुष्कर्म किया लेकिन यह बात किसा को पता नहीं लग पाई। हैरत की बात यह है कि पीड़तों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अपराधी ने कबूल किया है कि उसने दो महिलाओं की हत्या भी की और जब वो मर रही थीं, उसी दौरान उसने उन दोनों के साथ बलात्कार किया। दोनों महिलाओं की हत्या की घटना 1987 में हुई थी, जिसे ब्रिटेन में ‘बेडशीट मर्डर्स’ के नाम से जाना जाता है।

आरोपी डेविड फुलर इंग्लैंड के हीथफील्ड अस्पताल में एक इलेक्ट्रीशियन था। डेविड फुलर साल 1989 से अस्पताल के दो मुर्दाघरों में महिलाओं के आने वाले शवों से 12 साल तक रेप करता रहा। बता दें कि आरोपी डेविड फुलर अस्पताल में देर रात जब तक सारे कर्मचारी चले नहीं जाते थे तब तक रुक कर काम करता था। ताकि वह अपनी घिनौनी करतूतों को अंजाम दे सके ।

किस कोर्ट ने दी सजा?
आरोपी डेविड फुलर का केस मेडस्टोन क्राउन कोर्ट में चला। यहां फुलर को 51 अलग मामलों में दोषी पाया गया है। पता चला है कि आरोपी डेविड फुलर ने दो मुर्दाघरों में 100 लाशों में से 78 लाशों के साथ रेप किया था। वहीं, अभी कोर्ट ने ये तय नहीं किया है इस घिनौनी हरकत की फुलर को कितनी सजा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें…  ह्यूस्टन में संगीत महोत्सव में भगदड़, आठ लोगों की मौत