Baby Shower Photos : आलिया भट्ट पर प्यार लुटाते नजर आए रणबीर कपूर, लिखा- Just…Love

Baby Shower Photos : आलिया भट्ट पर प्यार लुटाते नजर आए रणबीर कपूर, लिखा- Just…Love

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया और रणबीर कपूर के बच्चे का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलिया ने दशहरे के दिन अपने घर में  की रस्म रखी थी, जिसमें परिवार के लोग और आलिया के कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। आलिया ने खुद …

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया और रणबीर कपूर के बच्चे का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलिया ने दशहरे के दिन अपने घर में  की रस्म रखी थी, जिसमें परिवार के लोग और आलिया के कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

आलिया ने खुद इस खास सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

एक फोटो में रणबीर कपूर को आलिया भट्ट को किस करते भी देखा जा सकता है। कुछ फोटोज में पूरा भट्ट परिवार दिख रहा है तो कुछ फोटोज में कपूर खानदान नजर आ रहा है।

नीतू कपूर और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहणी भी बेबी शावर का हिस्सा बनी। आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन, सिस्टर शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट के अलावा मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट भी इस बेबी शावर में नजर आए रहे हैं।

बेबी शॉवर पर आलिया ने येलो कलर का सिंपल सा अनारकली सूट पहना हुआ है। सादगी में आलिया कहर ढाती दिख रही हैं। सूट के साथ उन्होंने बड़ा सा मांग टीका पहना हुआ है। मांग टीके ने आलिया की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। आलिया ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘Just…Love’। तस्वीरों में रणबीर कपूर पेस्टल कुर्ता पायजामा में दिखाई दे रहे हैं।

इस साल अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंधे आलिया-रणबीर के लिए साल 2022 खास रहा है। दोनों इस साल पहली बार एक फिल्म में साथ नजर आए हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल वह संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘आरआरआर’, ‘डार्लिंग्स’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आईं। आने वाले समय में आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें : Bigg Boss 16 की इस कंटेस्टेंट को हुआ 19 साल बड़े तलाकशुदा एक्टर से प्यार, घर में उड़ा मजाक