रामपुर: धान खरीदकर दो करोड़ हड़पे तो किसानों का चढ़ा पारा, हंगामा

रामपुर: धान खरीदकर दो करोड़ हड़पे तो किसानों का चढ़ा पारा, हंगामा

रामपुर/बिलासपुर,अमृत विचार। नवीन मंडी में देर शाम सैकड़ों किसानों ने एक दलाल को पकड़कर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि वह और उसके करीब छह अन्य साथियों ने किसानों के करीब दो करोड़ रुपया हड़प लिए हैं और फरार हैं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आयी। जहां …

रामपुर/बिलासपुर,अमृत विचार। नवीन मंडी में देर शाम सैकड़ों किसानों ने एक दलाल को पकड़कर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि वह और उसके करीब छह अन्य साथियों ने किसानों के करीब दो करोड़ रुपया हड़प लिए हैं और फरार हैं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आयी। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। किसानों का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में एक मंत्री का रिश्तेदार भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: मुरसैना में झोलाछाप के इंजेक्शन से वृद्धा की मौत, डॉक्टर की लापरवाही से गंज में प्रसूता की गई जान

किसानों का आरोप है कि विजेंद्र सागर नाम के व्यक्ति की नवीन मंडी में संतोष सागर ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से एक फर्म है। उसने व उसके साथी अंकुर यादव, हरचरण सागर, धीरेन्द्र यादव, संतोष सागर, तालिब व बदलू ने धान के सीजन में जिले व आसपास के जिलों के किसानों से धान खरीदा था। वह लगातार किसानों को रुपए देने के लिए टाल रहा था। किसानों ने रुपए देने के लिए दबाव बनाया तो दुकान बंद कर गायब हो गया।

किसानों ने फरार व्यापारी के एक साथी तहसील के ग्राम कुर्थिया निवासी हरचरण सागर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किसानों का आरोप है कि विजेंद्र सागर व उसके छह अन्य साथियों ने जनपद व उसके आसपास के करीब डेढ़ सौ किसानों का धान खरीदकर करीब दो करोड़ रुपया हड़पा है और फरार होने की फिराक में हैं।

किसानों का ये भी आरोप था कि इस मामले में एक मंत्री का रिश्तेदार भी शामिल है। किसान आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं। हंगामा करने वाले किसानों में वहीद अहमद, जसपाल सिंह, हबीब अहमद, फरमान अली, जहीर अहमद, प्रेमचंद, सोमपाल, धर्मवीर, मुर्तजा अली, हाजी इलियास, नवाब हुसैन, शाहिद, इकराम अली समेत सैंकड़ों की तादाद में किसान शमिल थे।

बीते वर्ष भी हो चुकी है किसानों से ठगी
फरार व्यापारी का साथी अंकुर यादव बीते वर्ष भी किसानों का करीब ढाई करोड़ रुपया लेकर फरार हो गया था। जिसके लिए किसानों को आज तक दर दर भटकना पड़ रहा है। किसान नेता इरफ़ान अली ने बताया कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब दो करोड़ रुपए की ठगी की है।

किसानों को बरगलाकर उनसे महंगे रेट पर धान खरीदा गया। लेकिन जब रुपए देने का समय आया तो दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। जिसको लेकर किसान भारी आक्रोश में थे और आरोपियों की तलाश कर रहे थे। आज किसान फरार व्यापारी के एक साथी को उनके साथी भाजपा नेता द्वारा काटी जा रही कालोनी से पकड़कर मंडी ले आये। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। किसान नेता ने कहा कि भाकियू टिकैत किसानों का अहित नहीं होने देगी।

पहले भी किसान हो चुके हैं दलालों की ठगी का शिकार
किसानों के साथ ठगी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी किसानों से ठगी के मामले सामने आते रहे हैं। करीब बीस वर्ष पूर्व भी शिव बाग मंडी से एक व्यापारी शम्भु दयाल भी किसानों का करीब 60 लाख रुपया लेकर परिवार सहित हरियाण भाग गया था। बड़े किसानों ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर उससे रुपए निकाल लिए थे। लेकिन छोटे किसानों को आज तक एक भी रुपया हाथ नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: स्वार के पूर्व पालिकाध्यक्ष पर जान से मारने की नियत से झोंका फायर

ताजा समाचार