Rajasthan Crisis: ‘उस रात अशोक गहलोत सो नहीं पाए थे’, संकट पर मंत्री महेश जोशी का दावा

Rajasthan Crisis: ‘उस रात अशोक गहलोत सो नहीं पाए थे’, संकट पर मंत्री महेश जोशी का दावा

जयपुर: कांग्रेस में पैदा हुए राजस्थान संकट के बाद लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। अब अशोक गहलोत के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री महेश जोशी ने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए बड़ा दावा किया है। ये भी पढ़ें- गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री रहेगें या नहीं… सोनिया गांधी दो दिन में करेंगी …

जयपुर: कांग्रेस में पैदा हुए राजस्थान संकट के बाद लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। अब अशोक गहलोत के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री महेश जोशी ने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए बड़ा दावा किया है।

ये भी पढ़ें- गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री रहेगें या नहीं… सोनिया गांधी दो दिन में करेंगी फैसला

महेश जोशी ने कहा कि उन्होंने (अशोक गहलोत) कभी भी हाईकमान के आदेश की अवहेलना नहीं की। 25 तारीख की रात अशोक गहलोत सो नहीं पाएं, उन्होंने कहा कि मैडम को कितनी पीड़ा हुई होगी, जब वो बोल रहे थे, तो उनकी आत्मा बोल रही थी।

राजस्‍थान विधानसभा में मुख्‍य सचेतक महेश जोशी ने गुरुवार को कहा कि अशोक गहलोत ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगकर अनुकरणीय मिसाल पेश की है।

जोशी ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगकर नैतिकता, आस्था और निष्ठा के उच्चतम आयामों को छुआ है और मुख्यमंत्री स्तर के किसी भी व्यक्ति ने देश में शायद पहली बार ऐसी विनम्रता की मिशाल पेश की है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्‍ली में सोनिया से मुलाकात की थी और जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने की घटना के लिए उनसे माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी आलाकमान की ओर से उस घटना के लिए दो मंत्रियों सहित तीन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिनमें जोशी भी शामि‍ल हैं।

प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ताजा घटनाक्रम पर कहा, ‘जो मुख्‍यमंत्री गहलोत के शब्‍द हैं, वही हम सभी (विधायकों) के शब्‍द हैं।’ राज्‍य में मुख्‍यमंत्री बदले जाने की अटकलों के बारे में मंत्री ने कहा,'(गहलोत) मुख्‍यमंत्री बने रहेंगे या नहीं इस बारे में फैसला सोनिया गांधी ही करेंगी।’

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- भगवा झंडा सिर्फ हाथों में नहीं, दिल में होना चाहिए