राफेल नडाल पहली बार बने पिता, वाइफ मारिया पेरेलो ने बेटे को दिया जन्म

राफेल नडाल पहली बार बने पिता, वाइफ मारिया पेरेलो ने बेटे को दिया जन्म

मैड्रिड। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल पिता बन गए हैं। नडाल की वाइफ मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने बेटे को जन्म दिया। यह दोनों का पहला बच्चा है। स्पेन के एक प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को साझा किया और नडाल और उनकी पत्नी को बधाई …

मैड्रिड। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल पिता बन गए हैं। नडाल की वाइफ मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने बेटे को जन्म दिया। यह दोनों का पहला बच्चा है। स्पेन के एक प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को साझा किया और नडाल और उनकी पत्नी को बधाई दी। इस साल जून में 36 साल के नडाल ने अपनी वाइफ के प्रेग्नेंट होने की जानकारी साझा की थी।

रियल मैड्रिड ने दी बधाई

रियल मैड्रिड ने लिखा, ‘हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी को साझा करने में आपके साथ शामिल हैं। शुभकामनाएं। स्पेनिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल ने अपने बच्चे का नाम ‘राफेल’ रखने का फैसला किया है, जो इस देश में काफी फेमस नाम है।

2019 में हुई थी शादी

पुरुष वर्ग में रिकॉर्ड 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नडाल और मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने 2019 में शादी की थी। इसमें सिर्फ करीबी लोगों को बुलाया गया था। उससे पहले जनवरी में दोनों ने इंगेजमेंट की घोषणा की थी। नडाल और मारिया 2005 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मारिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह नडाल के मैचों में भी काफी कम नजर आती हैं। मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो की पहली नौकरी लंदन में स्पोर्ट्स मार्केटर की थी। लेकि,न वह वर्तमान में राफा नडाल फाउंडेशन के लिए परियोजना निदेशक के रूप में कार्य करती है, जो नडाल ने 2008 में शुरू की थी।

एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

राफेल नडाल एटीपी रैंकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर उनके ही देश के कार्लोस अल्कारेज हैं। वह हाल ही में लेवर कप में दिखाई दिए थे। यह स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का आखिरी टूर्नामेंट था। वह सिर्फ पुरुष युगल में ही खेले थे। नडाल और फेडरर ने इस ऐतिहासिक मैच में जोड़ी बनाई थी, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढे़ं : IND vs SA ODI Series : ‘भारत एक बार में चार-पांच टीमें मैदान में उतार सकता हैं…’, ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को लेकर बोले केशव महाराज