बेगूसराय अंधाधुंध फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड समेत सभी 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय गोलीकांड के 2 दिन बाद बिहार पुलिस मास्टरमाइंड केशव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केशव को झारखंड की झाझा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, जिसके बाद उसे बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया गया। अन्य 3 संदिग्ध युवराज, अर्जुन और सुमित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेशनल हाईवे …

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय गोलीकांड के 2 दिन बाद बिहार पुलिस मास्टरमाइंड केशव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केशव को झारखंड की झाझा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, जिसके बाद उसे बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया गया। अन्य 3 संदिग्ध युवराज, अर्जुन और सुमित को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

नेशनल हाईवे 28 पर 13 सितंबर को 5 जगहों पर 2 बाइक सवारों ने गोलियां बरसाईं थीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि सभी चार युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। ये चारों बेगूसराय के रहने वाले हैं। पुलिस ने सुमित और युवराज को बेगूसराय से और केशव को झाझा से गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड केशव से पूछताछ जारी है।

बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-28 स्थित गोधना क्षेत्र में 13 सितंबर को शाम 4 बजे फायरिंग की वारदात सामने आई थी। 40 मिनट तक चली इस फायरिंग में हाईवे के 25 किलोमीटर के बीच 5 जगहों पर बाइक सवारों ने गोलियां बरसाईं थी। फायरिंग में 11 लोगों को गोली लगी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

फायरिंग वाले पांच में चार जगहों पर लोगों ने कहा-एक बदमाश बाइक चला रहा था तो पीछे बैठा दूसरा शख्स जिसे मन किया, गोली मारता रहा। वहीं, मल्हीपुर चौक पर पान की दुकान पर बैठे युवक ने कहा कि उसने देखा कि तीन बाइक से बदमाश आए थे।

 

ये भी पढ़ें : बेगूसराय सीरियल फायरिंग: नीतीश पर गरजे मोदी के मंत्री गिरिराज, कहा- CM ने करवाई है गोलीबारी

ताजा समाचार

सीतापुर: नदी में कूदी किशोरी का बाराबंकी बॉर्डर पर साइफन में फंसा मिला शव, मां ने चाचा, चाची पर लगाया यह गंभीर आरोप
UP के दो हजार सरकारी स्कूलों में स्थापित होगी AI व रोबोटिक्स लैब, प्रमुख सचिव ने देखा मॉडल, जानिए बच्चों को कैसे मिलेगा लाभ 
IPL 2024 : धीमी ओवर गति के लिए हार्दिक पांड्या पर एक मैच का निलंबन, 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा
बदायूं: वाहन की टक्कर से दुकान के बाहर सो रहे चौकीदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में दो घरों में लगी आग, पीड़ित बोले- फूंका गया
Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव आज शिव बाबा मैदान में सपा उम्मीदवार के समर्थन में करेंगे जनसभा, तैयारी पूरी