अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, 69 मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा

अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, 69 मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि भी उपस्थित रहे। अन्ना विश्वविद्यालय में 42वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को डिग्री प्रदान की। प्रधानमंत्री मोदी ने …

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि भी उपस्थित रहे। अन्ना विश्वविद्यालय में 42वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को डिग्री प्रदान की। प्रधानमंत्री मोदी ने अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में 69 मेधावी छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में आज स्नातक करने वाले सभी लोगों को बधाई। आपने अपने दिमाग में पहले से ही अपने लिए एक भविष्य बना लिया होगा। इसलिए आज का दिन उपलब्धियों का ही नहीं आकांक्षाओं का भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल भारत को 83 अरब डॉलर से ज्यादा का रिकॉर्ड FDI मिला था। हमारे स्टार्ट-अप्स को भी महामारी के बाद रिकॉर्ड फंडिंग मिली। इन सबसे ऊपर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की गति में भारत की स्थिति अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर है।

पीएम ने कहा कि कोरोना महामारी एक अभूतपूर्व घटना थी। यह सदी में एक बार आने वाला संकट था। इस वैश्विक संकट ने दुनिया के हर देश की परीक्षा ली। उन्होंने आगे कहा, जैसा कि आप जानते हैं, विपत्तियां बताती हैं कि हम किस चीज से बने हैं। अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य पेशेवरों और आम लोगों की बदौलत भारत ने आत्मविश्वास से अज्ञात दुश्मन का सामना किया।

अन्ना विश्वविद्यालय की स्थापना 4 सितंबर, 1978 को हुई थी। इसका नाम तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई के नाम पर रखा गया है। इस विश्वविद्यालय में 13 मान्यताप्राप्त कॉलेज, पूरे तमिलनाडु में फैले हुए 494 संबद्ध कॉलेज और 3 क्षेत्रीय परिसर, तिरुनेलवेली, मदुरै और कोयंबटूर शामिल हैं।

 

ये भी पढ़ें : असम पुलिस ने 11 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया, आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप