पीलीभीत: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने नमामि गंगे को लेकर किया ट्वीट, कहा- 11 हजार करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों

पीलीभीत: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने नमामि गंगे को लेकर किया ट्वीट, कहा- 11 हजार करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अब नमामि गंगे प्रोजेक्ट को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा। इस पर किए गए करोड़ों के खर्च के बाद भी बेहतर परिणाम न होने पर तंज कसा। इसी के साथ ही गंगा को स्वच्छ रखने की देशवासियों से अपील की है। भाजपा सांसद ने ट्वीट किया …

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अब नमामि गंगे प्रोजेक्ट को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा। इस पर किए गए करोड़ों के खर्च के बाद भी बेहतर परिणाम न होने पर तंज कसा। इसी के साथ ही गंगा को स्वच्छ रखने की देशवासियों से अपील की है।
भाजपा सांसद ने ट्वीट किया कि गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं मां है। करोड़ों देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार है मां गंगा। इसलिए नमामि गंगे पर 20 हजार करोड़ का बजट बना। 11 हजार करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों? गंगा तो जीवन दायिनी है। फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी?

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: रमनगरा चौकी इंचार्ज ने बना दी झूठी आख्या, गवाहों को पता तक नहीं