पवन सिंह और कल्पना का नया गाना ‘तोहरा में जान हमार बा’ रिलीज, एक्टर्स की दिखी केमिस्ट्री

पवन सिंह और कल्पना का नया गाना ‘तोहरा में जान हमार बा’ रिलीज, एक्टर्स की दिखी केमिस्ट्री

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और कल्पना का नया गाना ‘तोहरा में जान हमार बा’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह और कल्पना का नया गाना तोहरा में जान हमार बा रिलीज कर दिया गया है। गाने में पवन सिंह और कल्पना की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आ रही है। तोहरा …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और कल्पना का नया गाना ‘तोहरा में जान हमार बा’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह और कल्पना का नया गाना तोहरा में जान हमार बा रिलीज कर दिया गया है।

गाने में पवन सिंह और कल्पना की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आ रही है। तोहरा में जान हमार बा एक पूरी तरह से रोमांटिक सांग है। यह रोमांटिक सॉन्ग फैंस के दिलों को छू रहा है। इस गाने के गीतकार एवं संगीतकार विनय बिहारी हैं। इस गाने को पवन सिंह एवं कल्पना ने फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने के लिए गाया है।

विनय बिहारी ने कहा, काफी दिनों बाद मेरे पास एक बेहतरीन विषय आयी, जिसके लिए मैंने हाँ कर दी है। इस फ़िल्म में मैं गीतकार संगीतकार की भूमिका में जुड़ा हूँ। उम्मीद है बहुत दिनों बाद दर्शको को असली भोजपुरी संगीत सुनने को मिलेगा।

फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने के निर्माता अमित कुमार सिंह, संयोग कुमार एवं लेखक निर्देशक राजीव मिश्रा हैं। इस फ़िल्म में राकेश मिश्रा, अविनाश शाही,अंजना सिंह,विनय बिहारी,पायल बंसल प्रसिद्ध खलनायक संजय पांडे,देव सिंह,आर.के.बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह ,जयंत सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। 5 अगस्त को वैशाली मोशन पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जा रही है।

पढ़ें-विक्की कौशल ने शुरू की ‘सैम बहादुर’ के लिए तैयारी, शेयर किया पोस्ट

ताजा समाचार

भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में वोट देने आये बुजुर्गों का हौसला देख हो जायेंगे आप हैरान, उम्र में कोई 90 तो कोई है 100 साल का, युवाओ को दिया ये संदेश 
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने संसद में हासिल किया विश्वास मत 
हथियार छोड़ दो, परिवार के पास लौट आओः मतदान केंद्र से भाई की आतंकवादी से अपील
बाराबंकी: कल्याणी नदी पर पीपे का पुल बनवाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण, शरू हुआ मतदान
Government Job: बी.कॉम या एम.कॉम विषय से की है आपने पढ़ाई तो तुरंत करें इस सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई
Video: गोंडा सपा प्रत्याशी ने भयमुक्त मतदान प्रक्रिया पर उठाए सवाल, डीएम ने किया खारिज