मुरादाबाद : रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना, पांच डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में गुरुवार को मौसम सुहाना हो गया। सुबह से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा 12 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चली। मौसम विभाग …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में गुरुवार को मौसम सुहाना हो गया। सुबह से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा 12 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चली। मौसम विभाग के मुताबिक 17 सितंबर तक मौसम ठंडा रहेगा। 26 मिली मीटर बारिश की संभावना है।

बुधवार देर रात से मौसम ने करवट बदली। सुबह से घने बादलों में सूर्य देव छिपे रहे। सुबह नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और रिमझिम बारिश होने लगी। सड़कों पर लोग छाता लेकर निकले। ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को बादल छाने और बूंदाबांदी होने की भी संभावना व्यक्त की है।

गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. आर के सिंह ने बताया कि गुरुवार को 22 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी। हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज