मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर शुरू हुई लट्ठमार होली की तैयारी, इस तारीख को होगा आयोजन

मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर शुरू हुई लट्ठमार होली की तैयारी, इस तारीख को होगा आयोजन

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की भूमि मथुरा में लट्ठमार होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार लट्ठमार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इस प्रेममयी और रसमई होली को मनाने के लिए होरियार और हुरियारिनें अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। देश दुनिया में प्रसिदध लट्ठमार होली को मनाने के लिए गुरुवार को …

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की भूमि मथुरा में लट्ठमार होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार लट्ठमार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इस प्रेममयी और रसमई होली को मनाने के लिए होरियार और हुरियारिनें अभी से तैयारियों में जुट गई हैं।

देश दुनिया में प्रसिदध लट्ठमार होली को मनाने के लिए गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान एवं श्रीकृष्ण लठमार होली समिति की बैठक हुई। समिति की बैठक में इस बार पिछली बार से भी ज्यादा इस होली को मनोरंजक बनाने पर चर्चा की गई। लट्ठमार होली में होरियारिने होरियार को लट्ठ मारती हैं।

होरियार ढाल से अपने आप को बचाने का प्रयास करते हैं। इस दौरान चारों और रंग और गुलाल उड़ते रहते हैं। ये दृश्य अतयंत ही मनोरम हो जाता है।

यह भी पढ़े; कल है फूलेरा दूज, होली तक लगेगा घरों के आंगन में चौक, जानें इस दिन का राधा-कृष्ण से संबंध और पूजा मुहूर्त