ममता बनर्जी ने किया सात जिले बनाने का ऐलान, कैबिनेट में भी होगा बड़ा फेरबदल

ममता बनर्जी ने किया सात जिले बनाने का ऐलान, कैबिनेट में भी होगा बड़ा फेरबदल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बैठक के तहत सोमवार को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी कैबिनेट में बदलाव करने जा रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता ने कहा, ‘ मीडिया में खबरें चल रही हैं कि आज मंत्रीमंडल पूरी तरह बदली जायेगी, लेकिन ऐसा …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बैठक के तहत सोमवार को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी कैबिनेट में बदलाव करने जा रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता ने कहा, ‘ मीडिया में खबरें चल रही हैं कि आज मंत्रीमंडल पूरी तरह बदली जायेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल में थोड़ा फेरबदल करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि पार्थ जेल में हैं, सुब्रत दा, साधन दा की मृत्यु हो गई है। ऐसे में पार्थ का मंत्रालय मेरे पास हैं, मैं अकेले कितने विभाग संभालूं, फिलहाल बहुत से विभाग खाली पड़े हैं। हम 4-5 मंत्रियों को दल के काम में लगाएगे और 3-4 नये लोगों को लाया जायेगा। लेकिन बुधवार को शाम चार बजे मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा।

7 नए जिलों का ऐलान
इसके साथ ही ममता ने पश्चिम बंगाल में 7 नए जिले बनाने का भी ऐलान किया है। इनमें सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और बशीरहाट शामिल होगा। इन जिलों के जुड़ने के बाद बंगाल में कुल जिलों की संख्या 30 हो जाएगी। बता दें कि ईडी की छापेमारी के बाद पार्थ चटर्जी जेल में हैं। ममता के मुताबिक जिन्हें मंत्री पद से हटाया जाएगा, उन्हें पार्टी के लिए काम करने में लगाया जाएगा।

दिख सकते हैं बड़े बदलाव
खबर है कि ममता बनर्जी इस बार शिक्षा सचिव को बदल सकती हैं। इस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी किसी दूसरे ईमानदार अफसर को देने की बात सामने आ रही है। इसी तरह पार्टी में भी कुछ बड़े परिवर्तन संभव हैं। इस लिस्ट में जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता है, युवाओं को पार्टी में और ज्यादा प्रधानता दी जा सकती है। लेकिन अभी ये सिर्फ कयास लगाएं जा रहे हैं। जबकि फाइनल फैसला अभिषेक बनर्जी और ममता ही लेने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- आज से सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानिए अब कितने रुपए में मिलेगा