30 अगस्त 2022 को हरतालिका तीज का रखें व्रत, अनिष्ठ से बचने के लिए इन बातों का रहे खास ध्यान

30 अगस्त 2022 को हरतालिका तीज का रखें व्रत, अनिष्ठ से बचने के लिए इन बातों का रहे खास ध्यान

Hartalika Teej 2022,  Fast Rules: 30 अगस्त 2022 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। महिलाओं के लिये ये दिन बड़ा ही खास दिन माना जाता है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य का वरदान पाने के लिए ये व्रत बड़े धूमधाम से मनाती हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार दांपत्य जीवन में सुख की कामना के लिए …

Hartalika Teej 2022,  Fast Rules: 30 अगस्त 2022 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। महिलाओं के लिये ये दिन बड़ा ही खास दिन माना जाता है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य का वरदान पाने के लिए ये व्रत बड़े धूमधाम से मनाती हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार दांपत्य जीवन में सुख की कामना के लिए इस दिन शिव जी और मां पार्वती का पूजन किया जाता है। वहीं विवाह योग्य युवलियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका का व्रत रखती है। हरतालिका का व्रत निर्जला रखा जाता है।

इस दिन महिलाएं कठिन उपवास कर रात्रि जागरण करती हैं। मां पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए ये व्रत किया था। धर्म ग्रंथों में हरतालिका तीज व्रत के कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से ही व्रत का पूर्ण फल मिलता है। कथा के अनुसार हरतालिका तीज पर इन 4 काम को करने की मनाही है शास्त्रों में इन्हें इस दिन अशुभ माना गया है।

हरतालिका तीज पर न करें ये 4 काम (Hartalika teej vrat rules)

सोना वर्जित
हरियाली तीज व्रत में शास्त्रों के अनुसार महिलाओं का रात्रि जागरण कर शिव-पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन व्रतधारी स्त्रियों का सोना निषेध है। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन जो महिलाएं सो जाती हैं वो अगले जन्म में अजगर के रूप में पैदा होती हैं। हरतालिका तीज पर रात में भजन कीर्तन करना चाहिए।

भोजन
हरतालिका जीत के व्रत निर्जला रखना उत्तम होता है लेकिन महिलाएं इसे अपने सामर्थ्य अनुसार भी रखती हैं। पौराणिक कथा के इसी व्रत में भोजन करने से व्रतधारी अगले जन्म में वानर बनता है।

पानी
मान्यता है कि हरतालिका तीज पर जो व्रतधारी जल ग्रहण करते हैं वो अगले जन्म में मछली बनते हैं।

व्रत तोड़ा नहीं जाता
हरतालिका तीज व्रत एक बार शुरू करने के बाद इसे हर साल करना होता है, इसे बीच में छोड़ा नहीं जाता। किसी कारणवश अगर व्रत न कर पाएं तो इसका उदयापन कर दें या फिर अपने परिवार में किसी दूसरी महिला को ये व्रत देना होता है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: सालों बाद शिव-गौरी योग में रखें शिवरात्रि का व्रत

ताजा समाचार

भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में वोट देने आये बुजुर्गों का हौसला देख हो जायेंगे आप हैरान, उम्र में कोई 90 तो कोई है 100 साल का, युवाओ को दिया ये संदेश 
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने संसद में हासिल किया विश्वास मत 
हथियार छोड़ दो, परिवार के पास लौट आओः मतदान केंद्र से भाई की आतंकवादी से अपील
बाराबंकी: कल्याणी नदी पर पीपे का पुल बनवाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण, शरू हुआ मतदान
Government Job: बी.कॉम या एम.कॉम विषय से की है आपने पढ़ाई तो तुरंत करें इस सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई
Video: गोंडा सपा प्रत्याशी ने भयमुक्त मतदान प्रक्रिया पर उठाए सवाल, डीएम ने किया खारिज