कर्नाटक की बी ऐश्वर्या ने बनाया तिहरी कूद में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

कर्नाटक की बी ऐश्वर्या ने बनाया तिहरी कूद में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

चेन्नई। कर्नाटक की बी ऐश्वर्या ने नेहरू स्टेडियम में चल रही 61वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तिहरी कूद प्रतियोगिता में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। ऐश्वर्या ने चैम्पियनशिप की तिहरी कूद प्रतियोगिता में 14.14 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण जीतते हुए मयूका जॉनी के 14.11 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा, जो उन्होंने …

चेन्नई। कर्नाटक की बी ऐश्वर्या ने नेहरू स्टेडियम में चल रही 61वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तिहरी कूद प्रतियोगिता में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। ऐश्वर्या ने चैम्पियनशिप की तिहरी कूद प्रतियोगिता में 14.14 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण जीतते हुए मयूका जॉनी के 14.11 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा, जो उन्होंने नौ जुलाई 2011 में बनाया था। इससे पहले ऐश्वर्या ने रविवार को लंबी कूद में 6.73 मीटर के प्रयास के साथ सुर्खियां बनाई थीं।

ऐश्वर्या ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिये क्वालीफाई करने के लिया पहले प्रयास में 13.84 की छलांग लगायी। वह दूसरे प्रयास में 13.16 मीटर तक ही पहुंची, मगर तीसरे प्रयास में ऐश्वर्या ने 14.14 मीटर के प्रयास से मयूका का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। के एम चंदा (दिल्ली) ने महिलाओं की 800 मीटर फ़ाइनल दौड़ को 2:01.67 में समाप्त किया, लेकिन वह राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफाइंग समय 2:00.83 से पीछे रह गयीं। इसके अलावा हरियाणा के कृष्ण कुमार ने 1:48.79 के समय के साथ पुरुषों का 800 मीटर स्वर्ण जीता।

पुरुषों के डिस्कर थ्रो में पंजाब ने किरपाल सिंह और गगनदीप सिंह की बदौलत स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते, जबकि महिलाओं के डिस्कस थ्रो में नवजीत कौर ढिल्लों ने राज्य को स्वर्ण दिलाया। 4×400 मीटर मिश्रित रिले दौड़ में इंडिया ए के एंकर अमोज जैकब के ट्रैक से लड़खड़ा कर हटने के बाद मोहम्मद अजमल, रूपल चौधरी, राजेश रमेश और दांडी ज्योतिका श्री की इंडिया बी टीम ने यह खिताब जीता। भारत ए टीम के अन्य सदस्य नोआ निर्मल टॉम, किरण पहल और ऐश्वर्या मिश्रा थे।

ये भी पढ़ें : IPL Media Rights : पहले तीन पैकेज की नीलामी पूरी, BCCI को अभी तक मिले 47,332 करोड़ रुपये

ताजा समाचार

प्रदीप पांडेय चिंटू और अक्षरा सिंह की फिल्म 'अग्नि साक्षी' का फर्स्ट लुक रिलीज 
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे अयोध्या, जैन मंदिर में हुआ भव्य स्वागत
हेमंत सोरेन को SC से नहीं मिली राहत, चुनाव प्रचार के लिए मांगी थी अंतरिम जमानत...अब 21 मई को सुनवाई
लखनऊ: चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक से मिले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री, उठाया यह मुद्दा
अयोध्या: चुनावी लक्ष्य भेदने के लिए संगठन शक्ति से जुटी भाजपा, बूथ स्तर पर गठित कमेटियों ने संभाला मोर्चा
बदसलूकी मामले में कथित वीडियो पर भड़कीं मालीवाल, बोलीं- 'राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी'