कर्नाटक: नलिन कुमार कटील को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हटाना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निर्भर

कर्नाटक: नलिन कुमार कटील को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हटाना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निर्भर

तुमकुर। कर्नाटक के आबकारी मंत्री के. गोपालाया ने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को पद से हटाने का मामला केन्द्र के आलाकमान पर निर्भर है। श्री गापालाया ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्री कटील को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के लिए सोशल मीडिया …

तुमकुर। कर्नाटक के आबकारी मंत्री के. गोपालाया ने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को पद से हटाने का मामला केन्द्र के आलाकमान पर निर्भर है। श्री गापालाया ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्री कटील को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के लिए सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दे पर वरिष्ठ नेताओं को अंतिम फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। वैसे भी तीन साल बाद इस पद पर और किसी को मौका देना पार्टी का नियम है। इस फैसला केन्द्र के वरिष्ठ नेताओं को लेना हैं। हम राज्य में इस बारे में निर्णय नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि हम सभी केंद्र के फैसले पर निर्भर हैं।

ये भी पढ़ें- पंजाब चुनाव के लिए दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति पर सिफारिशों को नजरअंदाज किया- भाजपा

ताजा समाचार