कानपुर : हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का अनोखा अंदाज

कानपुर : हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का अनोखा अंदाज

अमृत विचार, कानपुर। कानपुर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए हास्य कलाकर अन्नू अवस्थी ने एक अनोखा अंदाज निकाला। उन्होंने अपनी जीप के साथ खुद को मच्छरदानी में पैक करके वह नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान जिसने भी उनको देखा उसकी हंसी छूट …

अमृत विचार, कानपुर। कानपुर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए हास्य कलाकर अन्नू अवस्थी ने एक अनोखा अंदाज निकाला। उन्होंने अपनी जीप के साथ खुद को मच्छरदानी में पैक करके वह नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान जिसने भी उनको देखा उसकी हंसी छूट गई है।

अन्नू अवस्थी ने बातचीत में बताया कि सरकारी की जिम्मेदारी चीन और पाकिस्तान को मारने की है। मच्छर भी सरकार मारे और लोग अकेले मौज लें, येगलत बात है। मच्छर लोगों को खुद ही मारने चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल रहे हैं। डेंगू से बचना है तो खुद की भी जिम्मेदारी समझनी होगी।

सरकार ही सब कुछ नहीं करेगी, ऐसा नहीं सोचना चाहिए। घर में डेंगू का लार्वा न पनपे, इसके लिए लोगों को खुद प्रयास करने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मच्छर अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आप घर में अकेला न रहे, इसके लिए वे पूरा प्रयास कर रहे हैं। अकेले पाकर आपको प्यार कर भी कर रहे हैं। प्यार करते ही आप अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पतालों के भरोसे में नहीं रहे, खुद के जिम्मेदार होने के साथ ही दूसरे को भी जागरूक करें।

यह भी पढ़ें:-कानपुर : 9:32 से शुरू हुआ सूतक काल, मंदिरों के बंद किए गए पट, देर शाम भक्त कर सकेंगे दर्शन