Kanika Kapoor Wedding : एक दूजे के हुए कनिका कपूर-गौतम, सामने आया रॉयल ब्राइडल लुक, देखें Inside Photos

Kanika Kapoor Wedding : एक दूजे के हुए कनिका कपूर-गौतम, सामने आया रॉयल ब्राइडल लुक, देखें Inside Photos

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल उर्फ सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। कनिका ने बिजनेसमैन गौतम संग शुक्रवार को लंदन में सात फेरे लिए। अब कनिका और गौतम की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सिंगर की मेहंदी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई …

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल उर्फ सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। कनिका ने बिजनेसमैन गौतम संग शुक्रवार को लंदन में सात फेरे लिए। अब कनिका और गौतम की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सिंगर की मेहंदी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब वेडिंग की तस्वीरें सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में दूल्हा- दुल्हन बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस खास दिन के लिए ब्राइड और ग्रूम ने पेस्टल शेड के आउटफिट को चुना।

कनीका के ब्राइडल लहंगे की बात करें तो इसमें सफेद कढ़ाई का किया हुआ वर्क काफी कमाल का लग रहा था। उन्होंने हीरों के गहनों के साथ अपने ब्राइडल लुक को रॉयल टच दिया।

वहीं दूल्हे भी पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में सिंगर ‘फूलों की चादर’ तले वरमाला के मंच पर आती दिखाई दे रही है, नए सफर की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। वीडियो में मोहम्मद रफी का फेमस गाना ‘तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं’ चल रहा है।

इस शादी में कनिका और गौतम के परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। शादी के बाद कपल ने लोगों के साथ ढेरों पोज दिए।

कनिका और गौतम की वरमाला, फेरे और सिन्दूर दान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन सभी में दोनों को एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए देखा जा सकता है।

शादी में कनिका के दोस्त और सिंगर्स मीत ब्रोस अंजान भी पहुंचे थे। उन्होंने भी न्यूली वेड कपल के फोटोज शेयर किए हैं।

पिछले कई दिनों से कनिका कपूर लंदन में हैं। यहां उनकी शादी से पहले मेहंदी और बाकी के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए। सिंगर मेहंदी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। ऐसे में उन्हें बेहद खूबसूरत लुक में देखा गया था।

कनिका और गौतम का किस करते और नाचते हुए फोटो भी सामने आया था। उन्होंने बेहद खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने रेड स्टोन वाले हार और चोकर पहने थे। पिंक चूड़ियां और दुप्पट्टा भी उन्होंने पहना था।

गौतम के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कनिका से मैच करता हार पहना था। साथ ही ब्राउन लेदर बूट्स और पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। गौतम अपने इस वेडिंग लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।

दोनों ही कपल साथ में खूब जच रहे हैं। साथ ही उनके दोस्त और चाहने वाले जमकर बधाईयां दे रहे हैं। कनिका के पति गौतम गौतम NRI बिजनसमैन हैं। कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है।

इससे कनिका ने 18 साल की उम्र में शादी की थी और लंदन चली गई थीं। हालांकि कुछ सालों के बाद वो रिश्ता खत्म हो गया। इस शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं- आयाना, समारा और युवराज।

ये भी पढ़ें : प्रपोज, लिपकिस… ‘बेबी डॉल’ फेम कनिका कपूर ने मेहंदी सेरेमनी में मंगेतर संग लगाए ठुमके, सेलिब्रेशन की तस्वीरें हुईं वायरल