नेताजी के निधन के सत्य को स्वीकार कर पाना कठिन है: शिवपाल यादव

नेताजी के निधन के सत्य को स्वीकार कर पाना कठिन है: शिवपाल यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि उनके निधन के सच को स्वीकार कर पाना कठिन …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि उनके निधन के सच को स्वीकार कर पाना कठिन है।

ये भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav के निधन पर मायावती जताया शोक, कहा- मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ

यादव ने ट्वीट कर कहा, मेरे अग्रज, हम सभी के ऊर्जा के स्रोत और अभिभावक आदरणीय नेता जी अब हमारे बीच नहीं हैं। इस सत्य को स्वीकार कर पाना कठिन है। आप हमारी स्मृतियों व विचारों में सदैव जीवित रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि हम लोग मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर पाकर काफी दुखी हैं और समाजवादी पार्टी उनके निधन पर शोक व्यक्त करती है। समाजवादी पार्टी उनकी आत्मा की शांति की कामना करती है। यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

वहीं मुलायम सिंह यादव पर सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नेता जी भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, विचार हमेशा हमारे बीच रहेगा। समाजवादी पार्टी के लखनऊ के मुख्यालय में पार्टी के झंडे को झुकाया है और एक शोक सभा भी की है। हमने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं अवनीश राय (ज़िलाधिकारी, सैफई, इटावा) ने कहा हमें सूचना मिली है कि नेता जी का अंतिम संस्कार यहां किया जाएगा। प्राथमिक व्यवस्था कि लिए पुलिस और प्रशासन की टीम यहां मौजूद हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हमें अंतिम संस्कार का समय कल दोपहर का दिया गया है। गौरतलब है कि यादव का आज सुबह 8:16 बजे दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और बीमार होने के कारण पिछले कुछ दिनों ने मेदांता अस्ताल में भर्ती थे।

ये भी पढ़ें- राजनीति के अखाड़े के पहलवान मुलायम सिंह यादव का निधन, UP में 3 दिन का राजकीय शोक, कल सैफई में अंतिम संस्कार