तस्वीर देखकर भी नहीं पहचान रहे अपनों को तो हो सकते हैं आप अल्जाइमर का शिकार

तस्वीर देखकर भी नहीं पहचान रहे अपनों को तो हो सकते हैं आप अल्जाइमर का शिकार

एक उम्र के बाद अल्जाइमर की बीमारी आपकों घेर सकती है। इस बीमारी में व्यक्ति की याद्दशात साथ नहीं देती है। उसकी सोचने- समझने की शक्ति को धीरे-धीरे खोने लगती है। ऐसे में व्यक्ति सब पर बहुत गुस्सा करने लगता है और समय के साथ यह स्थिति पागलपन में भी बदल सकती है। इस बीमारी …

एक उम्र के बाद अल्जाइमर की बीमारी आपकों घेर सकती है। इस बीमारी में व्यक्ति की याद्दशात साथ नहीं देती है। उसकी सोचने- समझने की शक्ति को धीरे-धीरे खोने लगती है। ऐसे में व्यक्ति सब पर बहुत गुस्सा करने लगता है और समय के साथ यह स्थिति पागलपन में भी बदल सकती है। इस बीमारी का पता और इलाज न्यूरोलॉजिकल कार्यों की जांच करके और मस्तिष्क स्कैन, ईसीजी, एमआरआई, सीटी स्कैन और सर्जरी आदि से किया जाता है।

अल्जाइमर क्या होता है? 
अल्जाइमर ये एक ऐसी बीमारी है जो पीड़ित व्यक्ति की मेमोरी को खत्म देती है। रोग की शुरूआत में पीड़ित व्यक्ति को बातें याद रखने में काफी मुश्किलें होती हैं, वो चीजों को याद करने की कोशिश तो करता है लेकिन दिमाग तक वो बात पहुंचनी बन्द हो जाती है। इस बीमारी में धीरे-धीरे व्यक्ति अपने जीवन के खास लोगों को भी भूल जाता है।

आनुवंशिकता
रिचर्स के अनुसार अल्जाइमर रोग ज्यादातर अनुवांशिक कारणों से होता है। अगर आपके घर में या फैमिली में किसी को अल्जाइमर है या था तो आपको भी ये बीमारी बड़े आसानी से हो सकती है। अल्जाइमर के लगभग एक-चौथाई मामले आनुवांशिकता के कारण ही आते हैं।

उम्र बढ़ना
बढ़ती उम्र के कारण अल्जाइमर होना आम बात है। अधिकांश 65 से ज्यादा उम्र के लोग इस बीमारी के शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा 5 फीसदी ऐसे भी लोग हैं जो 65 वर्ष से कम उम्र में भी अल्ज़ाइमर रोग के शिकार हो जाते हैं। लेकिन कम उम्र में होने वाला अल्जाइमर ज्यादा खतरनाक माना गया है।

चोट लगना
अक्सर मस्तिष्क में लगी पुरानी चोट के कारण भी अल्ज़ाइमर रोग हो जाता है। अगर आपको बचपन में या कभी भी सिर में गहरी चोट लगी हो या आप चोट के कारण बेहोश हुए हो तो इस स्थिति में अल्जाइमर होना आम बात है। एक रिपोर्ट के अनुसार उन लोगों को ये दिक्कतें ज्यादा होती हैं जो सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Alzheimer’s disease के लक्षण

  • अल्जाइमर रोग से पीड़ित व्यक्ति को चिड़चिड़ापन रहता है और वो धीरे-धीरे रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजें भूलने लग जाता है।
  • अल्जाइमर रोग से पीड़ित लोगों को कोई भी आसान चीजों को समझने में तकलीफ़ होने लगती है।
  • ऐसी स्थिति में व्यक्ति अक्सर खुद को अलग रखने की कोशिश करता है।
  • कोई भी चीज़, घटना या एक्सीडेंट देखकर डर जाना और दिल में ख़ौफ़ पैदा होना भी अल्जाइमर के लक्षणों में से एक है।
  • अल्जाइमर के शिकार व्यक्ति को तस्वीरें देखने में भी परेशानी होती है, वो नॉर्मल चीजों की छवि देखकर भी उसे नहीं पहचान पता।
  • इस बीमारी से पीड़ित मरीज चिड़चिड़ा हो जाता है, और धीरे धीरे अपने सबसे करीबी लोगों को भी भूलने लगता है।

यह भी पढ़े-

World Diabetes Day 2021: जामुन, अंजीर, मेथी रोज करें यूज, शकरकंद, कटहल से परहेज कर डायबिटीज से रहे दूर