सरकार, कृषि और किसान को दे प्राथमिकता: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि देश में किसानों को हक दिलाने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा केंद्र सरकार पर किसान तथा खेत मजदूर को प्राथमिकता देने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करेगी और सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी। किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख एस सुखपाल सिंह …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि देश में किसानों को हक दिलाने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा केंद्र सरकार पर किसान तथा खेत मजदूर को प्राथमिकता देने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करेगी और सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी। किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख एस सुखपाल सिंह खैरा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार को किसानों की तरक्की के लिए तत्काल उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएससी देना चाहिए और किसानों की खुशहाली के लिए काम करना चाहिए खैरा ने कहा कि इस समय देश में किसान मजदूर की हालत बहुत नाजुक है।

अकेले पंजाब में किसानों पर लाखों रुपए का कर्ज है और इसके कारण पंजाब का किसान लगातार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। यही नहीं, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि कई राज्यों में किसान केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से लेकर 2015 तक 4.5 लाख किसानों और खेत मजदूरों ने आत्महत्या की है।

इसकी वजह कृषि को महत्व नहीं देना और सरकार का पूरा ध्यान शहरीकरण पर होने और ग्रामीण क्षेत्र पर ध्यान नहीं देना है। यही वजह है कि वैश्विक स्तर पर भूख के आंकड़े में भारत का स्तर लगातार गिर रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि 50 साल पहले किसान तीन क्विंटल गेहूं बेचकर एक तोला सोना खरीद सकता था लेकिन आज 25 क्विंटल गेहूं बेचकर किसान एक तोला सोना खरीद सकता है और किसानों के साथ न्याय नहीं है।

ये भी पढ़ें- अहमद पटेल पर लगे आरोप शरारतपूर्ण: कांग्रेस