नहीं रहे गोल्ड मेडलिस्ट धावक हरि चंद, 69 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रहे गोल्ड मेडलिस्ट धावक हरि चंद, 69 साल की उम्र में हुआ निधन

होशियारपुर। एशियाई खेलों में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता और भारत के पूर्व लंबी दूरी के धावक हरी चंद का सोमवार सुबह 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। चंद का जन्म एक अप्रैल 1953 को होशियारपुर के घोरेवाहा गांव में हुआ था। दो बार के ओलंपियन चंद ने 1978 बैंकॉक एशियाई खेलों …

होशियारपुर। एशियाई खेलों में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता और भारत के पूर्व लंबी दूरी के धावक हरी चंद का सोमवार सुबह 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। चंद का जन्म एक अप्रैल 1953 को होशियारपुर के घोरेवाहा गांव में हुआ था। दो बार के ओलंपियन चंद ने 1978 बैंकॉक एशियाई खेलों में पांच हज़ार मीटर और 10 हज़ार मीटर में स्वर्ण जीता था।

हरि चंद1976 के मॉन्ट्रियल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिये प्रख्यात हैं जहां उन्होंने नंगे पांव भागते हुए 10,000 मीटर की दौड़ 28:48.72 मिनट में पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। इस दौड़ में चंद भले ही आठवें स्थान पर आये, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड 32 साल तक कायम रहा था। मॉस्को में आयोजित 1980 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में चंद ने 10,000 मीटर दौड़ में 10वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने पुरुषों की मैराथॉन दौड़ में भी हिस्सा लिया था जिसमें वह 2:22:08 के समय के साथ 31वें स्थान पर आये थे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
भारत के दिग्गज धावक हरि चंद के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पंजाबी में ट्वीट कर लिखा- एशियाई खेलों में दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाले होशियारपुर के ओलंपियन हरि चंद के देहांत की खबर मिली। भारतीय एथलेटिक्स की शान रहे हरि चंद अपने खेल के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। आने वाली पीढ़ियों को भी वह प्रेरित करेंगे। मैं उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास करता हूं।”

ये भी पढ़ें : Indonesia Open : प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करेंगे पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन