इटावा: कल होगा क्षेत्र पंचायत प्रमुख उपचुनाव में मतदान, सपा और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर

इटावा: कल होगा क्षेत्र पंचायत प्रमुख उपचुनाव में मतदान, सपा और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर

इटावा, अमृत विचार। चकरनगर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मध्य प्रदेश और अन्य जनपदों से आने वाले वाहनों की 24 घंटे पहले से ही सघन चेकिंग स्क्रीनिंग की जा रही …

इटावा, अमृत विचार। चकरनगर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मध्य प्रदेश और अन्य जनपदों से आने वाले वाहनों की 24 घंटे पहले से ही सघन चेकिंग स्क्रीनिंग की जा रही है। मतदान के दिन क्षेत्र के अंदर कोई भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा।

यह उपचुनाव सपा और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। सपा ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सपा की चुनावी रणनीति बनाने की कमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव और विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम ने संभाल रही है। वहीं सत्ता में होने के कारण यह उपचुनाव भाजपा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है। उपचुनाव के दौरान किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। संबंधित कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।औरैया, जालौन जनपद के अलावा मध्य प्रदेश और आगरा से आने वाले बॉर्डर के सभी रास्तों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है।चुनाव प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करने के लिए एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह ने क्षेत्र में डेरा डाल रखा है।उप जिला अधिकारी चकरनगर मलखान सिंह ने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है।निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने किलेबंदी स्वरूप इंतजाम किए हैं ।निर्वाचनको गड़बड़ करने वालों के विरुद्ध तत्काल अक्सर आत्मक कार्रवाई होगी मतदान को किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
उपचुनाव में सपा प्रत्याशी प्रमिला यादव और भाजपा प्रत्याशी राधा देवी के बीच सीधा मुकाबला है। सपा संस्थापक सिंह यादव की मौत के बाद पहला चुनाव है ।

उपचुनाव के लिए क्षेत्र पंचायत सभागार में मतदान सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। इसमें कुल 44 बीडीसी सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चकरनगर में सपा की अनीता देवी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष थीं। उनके खिलाफ 38 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही अनीता देवी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद ही रिक्त पद पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-भाजपा कचरे के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं करे: केजरीवाल