Twitter खरीदने के बाद एक्शन में Elon Musk, जल्द ही कर्मचारियों की करेंगे छंटनी

Twitter खरीदने के बाद एक्शन में Elon Musk, जल्द ही कर्मचारियों की करेंगे छंटनी

न्यूयॉर्क। एलन मस्क का इरादा ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी करने का है। एक मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। कुछ दिन पहले ही मस्क ने 44 अरब डॉलर के सौदे में सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण पूरा किया है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, मस्क की योजना ट्विटर से …

न्यूयॉर्क। एलन मस्क का इरादा ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी करने का है। एक मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। कुछ दिन पहले ही मस्क ने 44 अरब डॉलर के सौदे में सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण पूरा किया है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, मस्क की योजना ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी जल्द शुरू करने की है। इस स्थिति की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि कुछ प्रबंधकों को ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाने को कहा गया है, जिन्हें हटाया जा सकता है।

मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण से पहले ही इस तरह की चर्चा थी कि वह सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। कुछ खबरों में तो यहां तक कहा गया है कि वह कर्मचारियों की संख्या में 75 प्रतिशत की कमी करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने गुरुवार को ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के बाद कंपनी में सभी स्तरों पर छंटनी का आदेश दिया है। कुछ टीमों की संख्या अन्य की तुलना में अधिक छोटी की जाएगी।

रिपोर्ट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि मस्क कितने कर्मचारियों की छंटनी करेंगे। ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या 7,500 है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी एक नवंबर से ‘पहले’ होगी। इसी दिन कर्मचारियों को अपने पारिश्रमिक के हिस्से के रूप में शेयर अनुदान मिलना है। इस तरह का अनुदान आमतौर पर कर्मचारियों के वेतन का एक बड़ा हिस्सा होता है।

ये भी पढ़ें : VIDEO: सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़, 120 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा लोग घायल