Eid 2022: अगर आपको भी ईद की पार्टी में दिखना है स्टाइलिश और ट्रेंडी, तो ट्राई करें यह Beautiful Outfits

Eid 2022: अगर आपको भी ईद की पार्टी में दिखना है स्टाइलिश और ट्रेंडी, तो ट्राई करें यह Beautiful Outfits

Eid 2022: इस वक्त रमजान का पाक महीना चल रहा है और बस कुछ ही बाद ईद का त्योहार आने वाला है। इस बार 2 या 3 मई को पड़ेगी। सभी इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं। बाजारों में भी खूब रौनक देखी जा रही है और खाने-पीने के सामान से लेकर लोग …

Eid 2022: इस वक्त रमजान का पाक महीना चल रहा है और बस कुछ ही बाद ईद का त्योहार आने वाला है। इस बार 2 या 3 मई को पड़ेगी। सभी इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं। बाजारों में भी खूब रौनक देखी जा रही है और खाने-पीने के सामान से लेकर लोग ईद के लिए नए-नए अच्छे कपड़े भी खरीद रहे हैं। लेकिन इस बार गर्मी की वजह से लोगों को काफी कंफ्यूजन हो रही है कि ईद के दिन ऐसा क्या पहना जाए जो स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हो? तो चलिए आज हम आपको कुछ ड्रेसिंग आईडियाज बताते हैं जो आप अपनी ईद में कैरी कर सकती हैं…

शरारा

ईद के मौके पर शरारा पहनने का ट्रेंड सदाबहार रहा है। अगर आप कुछ अलग ट्राई नहीं करना चाहतीं तो फिर शरारा पहन सकती हैं।

अनारकली

फैशन की दुनिया में भले ही कितने डिजाइन्स आए और गए हों लेकिन अनारकली सभी लड़कियों और महिलाओं की पहली पसंद रहा है। ईद पर अपने लुक को ट्रडिशनल और क्लासिक टच देने के लिए आप अपनी पसंद का अनारकली पहनें।

कफ्तान

गर्मी के दिनों में कफ्तान काफी स्टाइलिश लगते हैं और यह काफी हवादार भी होते हैं। ऐसे में ईद के खास मौके पर आप कोई स्टाइलिश सा कफ्तान ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको इसे थोड़ा हैवी लुक देना है तो आप शिफॉन के कपड़े पर गोल्डन या सिल्वर वर्क किया हुआ कफ्तान भी बनवा सकते हैं।

लखनवी कुर्ता विद प्लाजो पैंट

लखनवी कुर्ता गर्मियों के मौसम में कंफर्टेबल होता है और ये काफी रॉयल लुक भी देता है। ऐसे में ईद के मौके पर आप लखनवी वर्क किया हुआ कुर्ता प्लाजो पैंट के साथ पहन सकते हैं।

स्कर्ट विद क्रॉप टॉप

अगर आप ईद पर हैवी गरारा नहीं पहनना चाहते हैं तो आप कोई फ्लोरल प्रिंट की स्कर्ट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ कोई भी प्लेन क्रॉप टॉप पहनकर आप एक इंडो वेस्टर्न लुक ईद पर अपना सकते हैं। यह देखने में काफी स्टाइलिश लगता है।

पढ़ें-ईद की दावत में शामिल करें यह लजीज “केसर फिरनी”, जानें रेसिपी

ताजा समाचार