बहू आलिया भट्ट ने कुछ खास अंदाज में नीतू कपूर को किया बर्थडे विश, स्टोरी शेयर कर लुटाया प्यार

बहू आलिया भट्ट ने कुछ खास अंदाज में नीतू कपूर को किया बर्थडे विश, स्टोरी शेयर कर लुटाया प्यार

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर आज यानी 8 जुलाई को अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स उन्हें बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी बहू एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने …

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर आज यानी 8 जुलाई को अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स उन्हें बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी बहू एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उनके लिए प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सासू-मां नीतू के साथ फोटो शेयर की जो उनके हल्दी सेरेमनी की है। फोटो में नीतू को आलिया के माथे पर किस करते देखा जा सकता है। आलिया ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा- “सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।। मेरी सास/दोस्त/जल्द ही दादी मां बनने वाली हैं।।आपको बहुत-बहुत प्यार।”

रिद्धिमा कपूर ने भी दी बधाई

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी मां को शानदार तरीके से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नीतू संग एक मनमोहक सेल्फी साझा कीं और लिखा, “हैप्पीएस्ट बर्थडे लाइफलाइन लव यू ऑलवेज एंड फॉरएवर”।

पढ़ें-फिटनेस फ्रिक कृति सैनन ने शेयर किया एक्सरसाइज वीडियो, फैंस कर रहे तारीफ