CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में छाए ‘भगवान श्रीकृष्ण’, सिल्वर जीतने के बाद प्रियंका गोस्वामी ने खिंचवाई तस्वीर

CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में छाए ‘भगवान श्रीकृष्ण’, सिल्वर जीतने के बाद प्रियंका गोस्वामी ने खिंचवाई तस्वीर

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की प्रियंका गोस्वामी ने 10 हजार मीटर पैदल वॉक में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। प्रियंका ने मेडल जीतने के बाद इसे अपने परिवार और बाल गोपाल (भगवान कृष्ण का बाल रूप) को समर्पित किया।  प्रियंका ने बाल गोपाल कृष्ण के साथ तस्वीर भी खिंचवाई हैं, जो …

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की प्रियंका गोस्वामी ने 10 हजार मीटर पैदल वॉक में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। प्रियंका ने मेडल जीतने के बाद इसे अपने परिवार और बाल गोपाल (भगवान कृष्ण का बाल रूप) को समर्पित किया।  प्रियंका ने बाल गोपाल कृष्ण के साथ तस्वीर भी खिंचवाई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रियंका गले में सिल्वर मेडल टांगे हुए हैं और उनके हाथ में भगवान कृष्ण की मूर्ति है।

प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि यह मेडल भगवान श्रीकृष्ण और मेरे परिवार को समर्पित है। उनके सपोर्ट के बिना यह कामयाबी नहीं मिलती। प्रियंका ने बताया ,जब लॉकडाउन हुआ, तब काफी चीज़ें बिगड़ गई थीं। तब मेरी मां ने मुझे कहा था कि इन्हें (बाल गोपाल) को अपने साथ रखूं तो सब ठीक होगा। जब मैं बेंगलुरु नेशनल कैंप में गई, तब तीन-चार महीने ये मेरे साथ रहे और सबकुछ अच्छा हुआ। मैंने ओलंपिक के लिए 20 किमी. पैदल वॉक में क्वालिफाइ किया। प्रियंका बोलीं कि तब से मेरी कोशिश रहती है कि ये मेरे साथ में ही रहें।

प्रियंका ने 49 मिनट 38 सेंकेंड में पूरी की रेस
प्रियंका गोस्वामी ने 10 हजार मीटर वॉक रेस को 49 मिनट 38 सेकेंड में पूरा कर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं। तेजस्विन के हाई जंप में ब्रॉन्ज और मुरली श्रीशंकर के सिल्वर मेडल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में यह भारत का तीसरा पदक है।

 मेरठ की रहने वाली हैं प्रियंका
प्रियंका रेलवे में काम करती हैं। वह मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं। उन्होंने 20 किलो मीटर वॉक रेस में देश के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2021 में टोक्यो ओलिंपिक में भी देश को रिप्रजेंट किया था।

 

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : सुपर संडे में बरसे मेडल, बॉक्सिंग में नीतू के बाद अमित ने भी जाता गोल्ड