मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को भगवान धन्वंतरि की पावन जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘भगवान श्री विष्णु के स्वरूप, आयुर्वेद के जनक, आरोग्य-देव, भगवान धन्वंतरि जी की पावन जयंती पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि जी से सभी के लिए आरोग्यता एवं …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को भगवान धन्वंतरि की पावन जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘भगवान श्री विष्णु के स्वरूप, आयुर्वेद के जनक, आरोग्य-देव, भगवान धन्वंतरि जी की पावन जयंती पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि जी से सभी के लिए आरोग्यता एवं आनंदमय जीवन की कामना है।

बता दें कि इस बार धनतेरस दो दिन है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनिवार की शाम छह बजकर तीन मिनट से लगातार ठीक 24 घंटे तक पूजन करने का मुहुर्त रहेगा। इस त्योहार में खूब खरीदारी होती है और पूजन संबंधित सामान ही नहीं, बल्कि गृहस्थि में सामान की बढ़ोतरी के लिए भी हिंदू परिवार इस दिन को बेहद शुभ मानते हैं।

ऐसे में बाजार की खूबसूरती में आम दिनों के मुकाबले कई चांद लग जाते हैं। दो दिन के इस त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में शुक्रवार से ही रौनक छाने लगी।

यह भी पढ़ें:-फेलोशिप योजना में चयनित शोधार्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने बांटे टैबलेट

ताजा समाचार