बहराइच के रायबोझा में बारिश के चलते धंसा पुल, आवागमन हुआ बाधित

बहराइच के रायबोझा में बारिश के चलते धंसा पुल, आवागमन हुआ बाधित

बहराइच। बस्ती-बरेली हाइवे पर जिले में रायबोझा के पास छोटा पुल धंस गया है, इससे आवागमन रोक दिया गया। लखीमपुर औऱ बहराइच जनपद के लोग प्रभावित हुए है। जनपद के आधे हिस्से के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बहराइच जनपद के रायबोझा में लखीमपुर औऱ नानपारा मार्ग पुल स्थित है। लगातार …

बहराइच। बस्ती-बरेली हाइवे पर जिले में रायबोझा के पास छोटा पुल धंस गया है, इससे आवागमन रोक दिया गया। लखीमपुर औऱ बहराइच जनपद के लोग प्रभावित हुए है। जनपद के आधे हिस्से के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बहराइच जनपद के रायबोझा में लखीमपुर औऱ नानपारा मार्ग पुल स्थित है।

लगातार हो रही बारिश औऱ जलभराव के चलते अब पुल औऱ पुलिया भी चपेट में आने लगे हैं। शनिवार सुबह पांच बजे के आसपास छोटा पुल का दोनों अप्रोच जॉइंट से अलग हुआ। इसके बाद पुलिया पर ही सड़क धंस गया। इसकी जानकारी होते ही नानपारा औऱ मोती पुर के उपजिलाधिकारी तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी ने आवागमन रोक दिया है। बस्ती बरेली हाइवे पर अवगमन ठप हो गया है। वाहनों की कतार लग गई है।

बहराइच औऱ लखीमपुर के लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। जनपद के आधे हिस्से के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। दोनों जिलों से आवागमन हुआ प्रभावित,बस से सफर करने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक हिसा पहले ही धंसा आसपास के लोगों ने बताया कि बीते तीन दिनों से हो रही तेज़ बारिश और नदियों का जल स्तर बढ़ने से पुल का एक हिस्सा धंस गया था। इसके बाद भी अधिकारी अंजान बने थे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: हत्या के मामले में दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा, देना होगा जुर्माना