कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड के खलनायक प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी, अस्पताल में भर्ती

कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड के खलनायक प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी, अस्पताल में भर्ती

मुबई। भारतीय सिनेमा जगत (बॉलीवुड) में कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है। आज सोमवार को सिनेमा जगत के मशहूर विलेन 86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा के कोरोना संकर्मित होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दोनों को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं …

मुबई। भारतीय सिनेमा जगत (बॉलीवुड) में कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है। आज सोमवार को सिनेमा जगत के मशहूर विलेन 86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा के कोरोना संकर्मित होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दोनों को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आज ही एकता कपूर, जॉन अब्राहम, प्रिया रुंचाल, डेलनाज ईरान को भी कोरोना होने की खबर सामने आ चुकी है।

वहीं प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि दोनों को एक या दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार लीलावती अस्पताल डॉ. जलील पारकर ही दोनों पति-पत्नी का इलाज कर रहे हैं। प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया है, वे ठीक हो रहे हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि 80 प्लस होने के बाद भी उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रेम चौपड़ा की पत्नी उमा चौपड़ा राज कपूर की बहन हैं। इनकी शादी को करीब 60 साल हो गए हैं। दोनों की तीन बेटियां हैं- रकिता, पुनीता और प्रेरणा चोपड़ा।

विक्की कौशल को पुलिस से मिली क्लीन चिट, हुआ था कन्फ्यूजन

बीते दिनों विक्की कौशल (Vicky Kaushal)  के खिलाफ पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट फाइल हुई थी। एक्टर अपनी आने वाली फिल्म के लिए इंदौर की गलियों में शूट कर रहे थे। सेट से वायरल हुई कई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब बज क्रिएट किया, लेकिन इन सबके बीच मेकर्स से एक गलती हो गई जिसके चलते पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट फाइल हो गई।  वहीं अब खबर आ रही है कि अब इस मामले में विक्की कौशल को क्लीन चिट मिल गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: डिम्पल तेरे पति के जैसा कोई नहीं…साथी समागम के मुशायरे व कवि सम्मेलन ने श्रोताओं का मोहा मन

ताजा समाचार

ओडिशा से बीजद सरकार की विदाई होने वाली है: प्रधानमंत्री मोदी
Unnao: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने लोडर को टक्कर मारी, चालक की मौत व क्लीनर घायल
आजादी के 75 साल बाद गांव के लोगों को नसीब नहीं नदी पर पुल, नाव में सवार होकर भरवलिया बूथ पर पहुंचे मतदाता
अमरोहा : गर्मी से बेहाल लोग, तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त
कल्याणी नदी पर पुल निर्माण को लेकर मतदाताओं में आक्रोश, मतदान का किया बहिष्कार-मनाने में जुटे अफसर  
पीलीभीत: अयोध्यापुरम के लोगों को सता रही घर बचाने की चिंता, निजी खर्च पर शुरू कराए काम...नासूर बना नाला निर्माण