हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले BJP ने उपाध्यक्ष राम सिंह को पार्टी से निष्काषित किया

हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले BJP ने उपाध्यक्ष राम सिंह को पार्टी से निष्काषित किया

शिमला। भाजपा के हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए अगले 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल, प्रदेश भाजपा ने राम सिंह को उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया था। लेकिन चुनाव में भाजपा से टिकट …

शिमला। भाजपा के हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए अगले 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल, प्रदेश भाजपा ने राम सिंह को उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया था। लेकिन चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर राम सिंह स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गए थे। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने यह कार्रवाई की है।

बीजेपी नेता राम सिंह पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में खड़े हुए थे, जिसके बाद पार्टी ने ये फैसला किया। इसके पहले बीजेपी ने 31 अक्टूबर को पार्टी के 4 पूर्व विधायकों और एक पूर्व उपाध्यक्ष को 6 सालों के लिए निलंबित कर दिया था इन सभी के ऊपर भी पार्टी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरने का आरोप था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पार्टी उपाध्यक्ष राम सिंह को पार्टी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर ये कार्रवाई की है। सुरेश कश्यप ने राम सिंह को अगले 6 सालों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके पहले सोमवार (31 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने अपने चार पूर्व विधायकों सहित एक अन्य पूर्व उपाध्यक्ष को पार्टी से 6 सालों के लिए निलंबित कर दिया था। करते हुए उन्हें अगले 6 सालों तक के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

ये भी पढ़ें : गुजरात, हिमाचल में खराब प्रदर्शन हुआ तो क्या खड़गे को बलि का बकरा बनाएगी कांग्रेस: संबित पात्रा