बरेली: स्पेयर पार्ट्स की कमी से जूझ रहा रोडवेज, अधिकारियों पर लगा शोषण का आरोप

बरेली: स्पेयर पार्ट्स की कमी से जूझ रहा रोडवेज, अधिकारियों पर लगा शोषण का आरोप

बरेली, अमृत विचार। स्पेयर पार्ट्स की कमी से रोडवेज जूझ रहा है। अफसर कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। ये आरोप श्रमिक समाज कल्याण संघ के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने अफसरों पर लगाए हैं। श्रमिक समाज कल्याण संघ ने रोडवेज के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।रुहेलखंड डिपो के अध्यक्ष दुर्वेश कुमार का कहना …

बरेली, अमृत विचार। स्पेयर पार्ट्स की कमी से रोडवेज जूझ रहा है। अफसर कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। ये आरोप श्रमिक समाज कल्याण संघ के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने अफसरों पर लगाए हैं।

श्रमिक समाज कल्याण संघ ने रोडवेज के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।रुहेलखंड डिपो के अध्यक्ष दुर्वेश कुमार का कहना है कि रोडवेज वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की कमी है। इसके अलावा सेटेलाइट में पुराने बस अड्डे से लगातार डग्गामार वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जिससे निगम का काम प्रभावित हो रहा है।

इस पर रोक लगाई जाए। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि बसों को समय सारणी के हिसाब से चलाया जाए। उन्होंने डीजल की गुणवत्ता ठीक न होने से बसों का औसत नहीं आ पा रहा है। ऐसे में चालकों के वेतन से कटौती की जा रही है। कर्मचारियों को लगातार शोषण किया जा रहा है, जिसे बंद किया जाए। शाखा मंत्री प्रीतम, शेर सिंह, शिवम कुमार,मोहन स्वरूप, संतोष कुमार सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर बढ़ाई जाए निगरानी- डीएम

ताजा समाचार