बरेली: अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली कर्मचारी और अधिकारी

बरेली: अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली कर्मचारी और अधिकारी

बरेली, अमृत विचार। बिजली अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन के रवैये से नाराज अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में नोटिस भी प्रबंधन को भेज दिया गया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बैठक में लिए …

बरेली, अमृत विचार। बिजली अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन के रवैये से नाराज अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में नोटिस भी प्रबंधन को भेज दिया गया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संघर्ष समिति ने 29 नवंबर से कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: नॉनवेज खाने से मना करने पर पति ने की पिटाई, पत्नी ने पुलिस बुलाई

बरेली क्षेत्र के संयोजक के रूप में गौरव शर्मा ने बताया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के रवैये के कारण ऊर्जा निगमों को हो रही आर्थिक क्षति एवं ऊर्जा निगमों में व्याप्त भय के वातावरण को समाप्त कराने के लिए एवं बिजली कर्मियों की वर्षों से लंबित न्यायोचित समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कुछ भी सार्थक कार्रवाई न होने से संघर्ष समिति ने सरकार व प्रबंधन के ध्यानाकर्षण के लिए आंदोलन का निर्णय लिया है।

संघर्ष समिति के सभी घटक श्रम संघों/सेवा संगठनों की केंद्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य 11 नवंबर को लखनऊ में शक्ति भवन मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्वक सत्याग्रह व विरोध प्रदर्शन करेंगे। 18 नवंबर को राजधानी सहित समस्त जनपदों व परियोजनाओं पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक विरोध सभाएं की जाएंगी। 03 से 28 नवंबर तक प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस व सभाओं के माध्यम से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। भ्रष्टाचार एवं फिजूलखर्ची रोकने के लिए लगभग 25 हजार करोड़ के मीटर खरीद के आदेश रद्द किए जाए। कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर की जाएं।

ये भी पढ़ें- सितारगंज हादसे में बरेली के दो युवकों की मौत से गांव में मातम, तीसरे की हालत नाजुक