बरेली: सुबह से बादल, शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, अब कई दिनों तक नहीं दिखेगा सूरज, कोहरा भी करेगा परेशान

बरेली: सुबह से बादल, शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, अब कई दिनों तक नहीं दिखेगा सूरज, कोहरा भी करेगा परेशान

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसकी वजह से अचानक से ठंड और बढ़ गई। सोमवार के की तुलना में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सुबह ही बादलों और ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी बांध रखी थी। फिलहाल मौसम …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसकी वजह से अचानक से ठंड और बढ़ गई। सोमवार के की तुलना में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सुबह ही बादलों और ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी बांध रखी थी। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों के आधार पर अभी कल दिन में तेज बारिश होने की भी संभावना है। जिसकी वजह से ठंड और तेज होगी। नए साल का जश्न लोगों को कंपकपाती ठंड में मनाना होगा।

गुरुवार से कोहरा करेगा परेशान
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बारिश होने के बाद गुरुवार से कोहरे की चादर फैलना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद हर दिन लगातार एक डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के आधार पर कोहरे के साथ पूरे दिन बादल भी छाए रहेगें। अगली 3 जनवरी तक धूप निकलने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है। जिसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरवाट दर्ज की जाएगी।

कल गरज के साथ हो सकती है बारिश
मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद बुधवार को तेज गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दोपहर से बारिश हो सकती है। हालांकि गुरुवार से बारिश न होकर केवल कोहरा ही लोगों को परेशान करेगा।

कुछ इस तरह से गिर सकता है तापमान

दिन                   न्यूनतम तापमान                    अधिकतम तापमान
28 दिसंबर             09 डिग्री सेल्सियस                   21 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर             08 डिग्री सेल्सियस                   20 डिग्री सेल्सियस
30 दिसंबर             07 डिग्री सेल्सियस                   19 डिग्री सेल्सियस
31 दिसंबर             06 डिग्री सेल्सियस                   19 डिग्री सेल्सियस
1 जनवरी               05 डिग्री सेल्सियस                   19 डिग्री सेल्सियस
2 जनवरी               05 डिग्री सेल्सियस                    20 डिग्री सेल्सियस
3 जनवरी               05 डिग्री सेल्सियस                    21 डिग्री सेल्सियस

नोट: यह सभी आंकड़े मौसम विभाग की वेबसाइट से लिए गए है।