बरेली: दहेज में दस लाख न देने पर देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

बरेली: दहेज में दस लाख न देने पर देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

बरेली, अमृत विचार। विवाह के एक वर्ष बाद ही ससुरालियों ने विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि कोरोना लाकडाउन में ससुरालियों ने कारोबार करने के लिए दस लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच देवर ने …

बरेली, अमृत विचार। विवाह के एक वर्ष बाद ही ससुरालियों ने विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि कोरोना लाकडाउन में ससुरालियों ने कारोबार करने के लिए दस लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम नगर की रहने वाली महिला की शादी पिछले साल जून में डेलापीर मिथलापुरी फेस-2 के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन सब ठीक रहा। बाद में ससुराली दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। बेटे के कारोबार के लिए दस लाख रुपये के साथ कार की मांग की। इकलौती बेटी के विवाह में 20 लाख रुपये दान-दहेज में खर्च होने के बाद पिता ने मांग पूरी करने से मना कर दिया गया तो ससुरालियों द्वारा विवाहिता को भूखा रखा जाने लगा और मारपीट की जाने लगी।

मामला थाने पहुंचा, जहां ससुरालियों ने समझौता कर लिया। इसके कुछ दिन बाद ही फिर ससुरालियों की प्रताड़ना बढ़ गई। फिर से वही मांग और धमकी दी जाने लगी। आरोप है कि इसी बीच एक दिन विवाहिता के देवर ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।