हल्द्वानी: यूओयू में सीएम ने प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया

हल्द्वानी: यूओयू में सीएम ने प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द्वितीय चरण के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया। लोकार्पण और शिलान्यास के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की। शुक्रवार को यूओयू में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि किसी भी यूनिवर्सिटी …

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द्वितीय चरण के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया। लोकार्पण और शिलान्यास के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की।
शुक्रवार को यूओयू में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि किसी भी यूनिवर्सिटी के लिए भूमि के साथ ही एक अच्छा कैंपस भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी में 90 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जोकि इसके व्यापक क्षेत्र और व्यापक सेवाओं को दर्शाता है। इसके साथ ही प्रदेश में महिलाओं की संपत्ति पर सहभागिता के निर्णय को 20 साल का सबसे महत्वपूर्ण काम बताया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी अभी देश मे तीसरा स्थान रखती हैं जो कि आने वाले 2-3 साल में देश की पहली यूनिवर्सिटी बनेगी।

क्षेत्र विधायक नवीन दुमका ने बताया कि विधायक बनने के साथ उन्होंने दस बिंदु तैयार किए थे। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा जिसमें करीब नौ पूरे हो चुके हैं। जल्द आखिरी बिंदु पर भी काम हो जाएगा।
इस दौरान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ट, दर्जा मंत्री तरुण बंसल आदि मौजूद रहे।

ताजा समाचार

दादासाहब फाल्के जन्म जयंती:विदेशी फिल्मों के दौर में जिन्होंने बोए स्वदेशी सिनेमा के बीज, कैसे शुरू हुआ भारतीय सिनेमा का सफर, जानिए
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, 2 हजार करोड़ के क्लासरूम स्कैम का लगा आरोप
Kanpur: अनफिट वाहन टोल प्लाजा पर हो जाएंगे सीज; एआरटीओ, आरआई की अगुवाई में टीमें होंगी तैनात
अमेठी : जर्जर इमारत गिरने से बच्ची की मौत, बारात में आई 35 महिलाएं घायल
Bareilly: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनदेखी, न जुर्माना न सख्ती, 3 लाख से ज्यादा वाहन दौड़ रहे ऐसी
कासगंज: महिला के घर पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोग गंभीर रूप से घायल