श्रीलंका में डोभाल ने समुद्री सुरक्षा को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता में लिया हिस्सा

श्रीलंका में डोभाल ने समुद्री सुरक्षा को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता में लिया हिस्सा

कोलंबो। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। श्रीलंका, भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहा है। छह साल बाद यह बैठक हो रही है। इससे पहले यह …

कोलंबो। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। श्रीलंका, भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहा है। छह साल बाद यह बैठक हो रही है। इससे पहले यह बैठक 2014 में नयी दिल्ली में हुई थी।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ”समुद्री और सुरक्षा सहयोग पर भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता चल रही है।” उसने कहा कि श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वार्ता के लिए शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे डोभाल ने कल ही मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से मुलाकात की थी और हिंद महासागर में प्रमुख द्वीपीय देश के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर सौहार्दपूर्ण और विस्तृत चर्चा की थी।

डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के रक्षा सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से भी मुलाकात की थी और वे दोनों देशों के बीच ”मूल्यवान” सहयोग को और बढ़ाने के लिए कई कदमों पर सहमत हुए थे। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, ”एनएसए अजित डोभाल ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा साझेदारी से संबंधित मामलों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।”

ताजा समाचार

Rampur News : सीएम योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, भेंट किया रामपुरी वायलिन
चीन की अमेरिका पर सख्ती ने खोले भारतीय ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए दरवाजे, मिला सुनहरा मौका: जीटीआरआई 
IPL 2025: यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी, राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को दिया 174 रन का लक्ष्य
Rampur : घरेलू कलह के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप 
Kanpur: बस अड्डे के पीपीपी मॉडल में एक एकड़ भूमि पड़ी कम, अधिकारी परेशान
प्यूमा के बाद अब 'स्पोर्ट्सवियर' ब्रांड एजिलिटास में निवेशक बने विराट कोहली, फर्म में ली हिस्सेदारी