Heat Wave Alert :अप्रैल में लू का प्रकोप, जाने किन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा और बचने के उपाय

Heat Wave Alert :अप्रैल में लू का प्रकोप, जाने किन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा और बचने के उपाय

अमृत विचार: अप्रैल में ही भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। देश के कई हिस्सों में इसका असर भी दिखने लगा है। वही मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी आ सकती है। मई जून में हालात खराब होंगे ऐसे में अपने आप का बचा के रखना बेहद जरुरी हो जाता है। 

बात करे अगर हीटवेव की तो सुबह से ही सूरज चढ़ने के साथ तेज धुप शरीर को जलाने लगती है। जो कोई बार जानलेवा भी साबित होती है। कई जगह तो लू भी चलने लगी है तो आइए जानते है कि आखिर इन खतरों से कैसे बचा जाये 

कब होता है लू लगने का ज्यादा खतरा 

-हेल्थ एक्सपर्ट या फिर डॉक्टर कहते हैं कि लू का असर सभी पर होता है, लेकिन इसका जानलेवा असर कुछ खास लोगों पर ही होता है। उदाहरण के तौर पर 0 से 10 साल तक के बच्चों के शरीर में इससे पानी की कमी जल्दी होती है। जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। 

-60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों में लू का खतरा होता है क्योकि इनमें शरीर के तापमान को बनाये रखने की क्षमता बेहद कम होती है। 

-इसके अलावा प्रग्नेंट महिलाएं इसकी चपेट में जल्दी आती हैं। जो लोग बाहर काम करते हैं जैसे मजदूर, श्रमिक, रिक्शा चालक सफाईकर्मी, ट्रैफिक पुलिस इनको लू का खतरा बढ़ जाता है।  

आइए बात करते हैं इसके लक्षणों की। 

-तेज बुखार या शरीर के तापमान में 104°F बढ़ जाना 

-सर में दर्द या चक्कर का आना। 

-बहुत ज्यादा पसीना आना या बिलकुल भी पसीना न आना। 

-उलटी आना या सांस लेने में दिक्कत होना। 

-स्किन पर लाल रैशेस आना या बेहोशी सा लगना  

लू से बचने के लिए क्या करे। 

-धुप से बचे हो सके तो सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक बाहर न निकले। 

-सूती कपड़े ही पहने और समय समय पर नीबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी पीते रहे। 

-गर्मियों में सर को ढककर निकले। छाते, कपड़े, धूप के चश्मे का इस्तेमाल करे। 

-खाली पेट घर से बाहर न निकले। बच्चो को धुप से बचाये। 

-ORSया चीनी नमक का घोल अपने घर पर हमेशा रखे। 

ये भी पढ़े : हेल्थी लाइफस्टाइल जीने के लिए घर पर ही करें ये काम, शरीर रहेगा रोगमुक्त