झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सदन के चार दिवसीय सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के तुरंत बाद विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ स्टीफन मरांडी ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। 

_000057b

विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड विधानसभा के सभी 81 सदस्य सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ लेंगे और सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण, दूसरा अनुपूरक बजट तथा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा भी होनी है। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को यहां एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में और 11 विधायकों ने पांच दिसंबर को राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 23 नवंबर को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी। इसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिली थीं।

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने राइजिंग राजस्थान समिट का किया उद्घाटन, कहा- भारत का विकास हर क्षेत्र में नजर आता है

 

ताजा समाचार

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ को 3.67 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस
Kanpur के चकेरी एयरपोर्ट पर बम की अफवाह: खंगाला गया एयरपोर्ट का कोना-कोना, युवक ने फोन कर दी थी जानकारी, जांच में जुटी पुलिस
नेपाल के PM KP Sharma Oli बोले- माओवादी संघर्ष के दौरान किए गए जघन्य अपराधों के लिए कोई माफी नहीं 
पाकिस्तानी जेल में जौनपुर के शख्स की मौत, अपने 7 साथियों के साथ 4 साल से बंद था घुरहू बिंद, जानिए क्या बोले डीएम
SITAPUR NEWS : गेंहू की बालियां बीनने गई पांचवी की छात्रा से दुष्कर्म, बेहोश होने पर खेत में छोड़कर भागा आरोपी, बच्ची को खून से लथपथ देख परिजनों के उड़े होश
RR vs LSG : राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत की जरूरत