Auraiya News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत...सास, ससुर समेत चार पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

Auraiya News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत...सास, ससुर समेत चार पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

औरैया, अमृत विचार। पिछले वर्ष हुई शादी के बाद विवाहिता ने मायके में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने महिला के ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ससुरालियों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

अछल्दा थानाक्षेत्र के ग्राम गुनौली निवासी सुखदेव दीक्षित की पुत्री शैव्या पत्नी प्रवीण पांडे उर्फ मोहन निवासी हरी गंज बाजार ने रात्रि में मायके में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसके मायके पक्ष के लोग महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

जानकारी होते ही सीओ बिधूना भरत पासवान ने महिला के मायके में जाकर जानकारी हासिल की। मृतक महिला के पिता सुखदेव दीक्षित ने आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बेटी शैव्या की शादी 10 फरवरी 2023 को प्रवीण कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी हरी गंज बाजार के साथ हुई थी। ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित कर उससे दहेज की मांग करते थे। 

रक्षाबंधन के त्योहार पर मेरी पुत्री अपने मायके आ गई थी। तब से यहीं पर रह रही थी। उसके पति ने रक्षाबंधन के समय फोन कर मेरी बेटी को धमकाया भी था। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति प्रवीण पांडे, पिता चन्द्र प्रकाश पांडे, सास रूबी देवी व जेठ नवीन पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: स्कूल जा रही दो किशोरियों को शोहदों ने पीटा...दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें