रामपुर : आफत बनी बारिश, शहर में जगह-जगह जलभराव, गिर रहे मकान

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

रामपुर  के मोहल्ला लाल कबर में सोमवार की सुबह गिरा मकान का छज्जा।

रामपुर,अमृत विचार। जिले में हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों को ऑफिस जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मकान गिरना शुरू हो गए हैं। जिसके कारण पुराने और कच्चे मकानों में रह रहे लोगों में दहशत है।

पिछले कई दिन से रुक-रुक हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो अब किसानों को फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार सुबह स्कूलों का अवकाश कर दिया। टांडा में मंडी समिति में पानी भर जाने के कारण लोग काफी परेशान हैं। शहर के राहे रजा, राहे मुर्तजा और गांधी समाधि के आसपास जलभराव हो गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 

मूसलाधार बारिश होने से पुराने मकान गिरना शुरू हो गए हैं। सोमवार की सुबह शहर के मोहल्ला लाल कबर पर अकरम मंसूरी के मकान का छज्जा गिर गया। चौकी बजरिया के निकट स्थित उनकी दुकान का सोमवार की सुबह छज्जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय इस सड़क से किसी का गुजर नहीं हो रहा था...बड़ा हादसा हो सकता था। चौकी बजरिया लाल कबर की सड़क पर दिनों-रात ट्रैफिक चलता है। क्योंकि यह सड़क कलकत्ता माहल्ला, चीनी ग्रान, लाल मस्जिद, नालापार, जेल रोड को जोड़ती है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: आजम खान के मामलों में नरमी बरतने पर शहर विधायक ने एसडीएम से जताई नाराजगी, कही ये बात

 

संबंधित समाचार