मुरादाबाद में पत्नियों की अदला-बदली, डीआईजी से शिकायत के बाद दो भाइयों समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति और जेठ के खिलाफ पत्नी की अदला-बदली करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी जेठानी भी इसमें शामिल है। करीब एक माह तक कार्रवाई न होने पर महिला ने डीआईजी से कार्रवाई की मांग की। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

महिला ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र सौंपा कर कहा कि 11 जून 2020 को उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही जेठ ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जेठ नशे की दवाएं खिला दुष्कर्म करने लगा। जिसका विरोध करने पर दोनों भाई मारपीट करते थे। पीड़िता ने डीआईजी के समक्ष पेश होकर लिखित प्रार्थना पत्र में बताया है कि पति ने भाभी से संबंध बना लिए और जेठ ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। 

आरोप है कि जब वह कमरे में सो रही थी। तभी पति ने हाथ पकड़े, जेठानी ने मुंह में कपड़ा ठूसा और जेठ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता शिकायत लेकर थाना पहुंची। जहां सुनवाई नहीं होने पर डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई।  अब डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रामगंगा विहार कालोनी में अधूरे निर्माण कार्य से लोगों को आवागमन में दिक्कत

संबंधित समाचार