जनता समझ रही है, लोकतंत्र संकट में है.., अमेठी में बोलीं प्रियंका गांधी- संविधान बदलने की बात किसने की...

 जनता समझ रही है, लोकतंत्र संकट में है.., अमेठी में बोलीं प्रियंका गांधी- संविधान बदलने की बात किसने की...

अमेठी/लखनऊ। कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में अमेठी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सनक है कांग्रेस पार्टी। वे कभी ठोस बातों पर बात नहीं करते हैं।

इस दौरान प्रियंका ने कहा, "संविधान बदलने की बात किसने की? किसके प्रत्याशियों ने की?... क्यों बदलना चाहते हैं संविधान? क्योंकि संविधान अधिकार देता है, आरक्षण देता है, आंदोलन का अधिकार देता है। देश में जो परिस्थितियां बन रही हैं उसमें जनता समझ रही है कि अगर इस तरह से चलता रहा तो लोकतंत्र संकट में है।"

 इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "भाजपा और उनके नेता कहते हैं कि भाजपा ने 10 साल में इतना काम किया है जितना कांग्रेस 70 साल में भी नहीं कर पाई तो वे अपना काम गिनाएं। अगर इन्होंने इतना काम किया है तो देश में इतनी बेरोज़गारी क्यों है? बताएं... हमारे घोषणापत्र पर क्यों अटके हुए हैं। अपने घोषणापत्र के बारे में भी बताएं। पीएम मोदी की सनक है कांग्रेस पार्टी। वे कभी ठोस बातों पर बात नहीं करते हैं।"

ये भी पढ़े : Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का कर रहे हैं प्लान, इस स्कीम का उठा सकते हैं फायदा, यहां मिल रहा GOLD ज्वेलरी पर बेस्ट ऑफर