CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-सैम पित्रोदा के बयान पर देश से माफी मांगे कांग्रेस 

CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-सैम पित्रोदा के बयान पर देश से माफी मांगे कांग्रेस 

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के भारत के लोगों के सन्दर्भ में दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। पीएम मोदी समेत सभी बड़े नेता इसकी आलोचना कर रहे हैं। वहीँ बात बढ़ने के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफ़ा भी दे दिया है। कांग्रेस भी उनके इस बयान से पल्ला झाड़ चुकी है। पित्रोदा के बयान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस से पूरे देश से माफी मांगने की बात कही है। 

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सैम पित्रोदा कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को 1947 में बांटा, इसके बाद वो जाति, धर्म और भाषा के नाम पर देश को बांटते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को सैम पित्रोदा के बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को अंग्रेजों से विरासत में फूट डालो और राज करो की नीति मिली है और इसी पर उनकी पार्टी काम कर रही है। 

ये भी पढ़ें -प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी सलाह, कहा-पहले पढ़ें, फिर टिप्पणी करें