लखीमपुर खीरी: धर्म की आड़ में मुस्लिम समाज का उत्पीड़न कर रही भाजपा: मायावती

बसपा सुप्रीमो ने लखीमपुर खीरी में भाजपा, कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

लखीमपुर खीरी: धर्म की आड़ में मुस्लिम समाज का उत्पीड़न कर रही भाजपा: मायावती

लखीमपुर खीरी,अमृत विचार: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि यूपी में धर्म की आड़ में मुस्लिम समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा हिंदुत्व के नाम पर मुस्लिमों से लड़ा रही है। द्वेषपूर्ण व्यवहार हो रहा है। उन्होंने जिले के तिकुनियां कांड का नाम लिए बगैर कहा कि यहां किसानों को कुचलने का काम किया गया। कहा कि राशन मोदी या भाजपा अपनी जेब से नहीं दे रही है। आपके टैक्स के रुपये से फ्री में थोड़ा सा राशन आपको मिलता है। ईवीएम ठीक रही तो कोई भाजपा की गारंटी, जुमलेबाजी काम नहीं आएगी।

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट के प्रत्याशियों क्रमश: अंशय कालरा और श्याम किशोर अवस्थी के समर्थन में चुनावी सभा की। जनसभा में उमड़ी भीड़ देख वह काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने अपने 26 मिनट के भाषण में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा घोषणा पत्र में हवाहवाई प्रलोभन दे रहे हैं। इनके झांसे में नहीं आएं। चुनाव के बाद ये घोषणा पत्र को अमल में नहीं लाते। 

अच्छे दिन नहीं आए। गारंटी 10 साल में पूरी नहीं हो पाई। हमारी पार्टी कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखती है। हमारी उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी। बिना किसी घोषणा के हमने तमाम ऐसे काम किए, जिन्हें दूसरी पार्टी अब कर रही हैं। बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। सर्वसमाज को टिकट में उचित भागीदारी दी है। ब्राह्मण और यादव समाज के लोगों को भी सीतापुर सहित कई जगहों पर टिकट दिया है। यूपी में चार बार हम मुख्यमंत्री रहे, तब भी ध्यान रखते थे।

किसान को सस्ते साधन दिए। फसल का उचित दाम दिया। केंद्र सरकार और योगी सरकार ने कांग्रेस की तरह जातिवादी, सम्प्रदाय वादी सोच से दलित, मुस्लिम, पिछड़ों को हक नहीं दिया। आरक्षण को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली कांग्रेस और भाजपा सही मायने में इसके खिलाफ हैं। दोनों दल नहीं चाहते कि इसका पूरा लाभ दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग तक पहुंचे। अल्पसंख्यक की हालत काफी खराब है। मुस्लिम पर हिंदुत्व की आड़ में दुर्व्यवहार हो रहा है। बतातें चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी आठ सीटों पर बसपा को करारी हार मिली थी। इसकी वजह बसपा का वोट बैंक खिसक कर दूसरे पाले में चला गया था।

तिकुनियां कांड के जरिए भाजपा पर साधा निशाना
बसपा अध्यक्ष ने खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी पर भी हमला बोला। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि भाजपा के लोगों ने यहां भी किसानों के आंदोलन को कुचलने का काम किया। जिले के किसानों और सिख समाज का जिक्र भी किया। कहा कि यहां के सांसद ने किसानों का उत्पीड़न किया। यहां सिख समाज की काफी संख्या में हैं। जब भी किसानों ने समस्याओं को लेकर आंदोलन किया है, तब भाजपा के लोगों ने उनका उत्पीड़न किया। किसानों को जुल्म ज्यादती का शिकार होना पड़ा है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: हर किसी ने ठाना है, अबकी बार शत प्रतिशत मतदान कराना है, जागरूक करने के लिए चलाया अभियान

ताजा समाचार

Kanpur: एनआरआई सिटी में बिजली समस्या पर धरना-प्रदर्शन, लोगों ने स्काई बंगले का काम रुकवाया, बिल्डर पर लगा गबन का आरोप
पीलीभीत: तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर दौड़े वनकर्मी, झांककर देखा तो उड़ गए होश...जानें पूरा मामला
गोंडा और कैसरगंज में मतदान कल, 37.47 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Kanpur: बड़ौदा यूपी बैंक में लगी आग, कागजात व सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा सुनिश्चित किया जाएगा: CM केजरीवाल
छत्तीसगढ़: पेड़ से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत